
राजीव पांडेय
गोरखपुर। हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला 18 फरवरी को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के ADC मेजर सौरभ सिंह पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला को राज्यपाल पद की शपथ दिलाने हेतु शिमला ले जाने के लिए गोरखपुर पहुंचे जहां पर मेजर सौरभ सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी राज्यपाल पद का नियुक्ति पत्र पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को सौंपा एवं बुके देकर उनका स्वागत किया राजपाल पद का नियुक्ति पत्र देने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हुई।
नवनियुक्त राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 18 फरवरी को राज्यपाल पद की शपथ हिमाचल प्रदेश में लूंगा राज्यपाल का पद पूरी तरह से संवैधानिक है संविधान के अनुरूप जो भी हिमाचल प्रदेश के लिए उचित होगा वह मैं करूंगा।