महराजगंज में बवाल: जायदाद को लेकर दो गुटों में चली गोली, प्रधान समेत दो घायल

उमेश तिवारी


नौतनवा । महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में बुधवार को जायदाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट के आक्रोशित व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। जिसके बाद दूसरे गुट के व्यक्तियों ने अपनी सुरक्षा करते हुए आक्रोशित व्यक्ति से पिस्टल छीन पुनः फायरिंग कर दिया। जिसमें प्रधान समेत दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर एक व्यक्ति की हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंच कर व घायलों से बात कर घटना की जानकारी ली।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के पूछताछ में पहले गुट के घायल वैष्णवी पटेल (45) ने कहा कि पड़ोसी से जायदाद को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जिसे लेकर सुबह करीब साढ़े आठ बजे कहासुनी हो रही थी। दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो उठे। उनसे बचने के लिए उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग की। उसके बाद उन लोगों ने पिस्टल छीन पुनः हमारे ऊपर फायर कर दिया। जिस दौरान गोली लगने से वह घायल हो गए।

दूसरे गुट के घायल ग्राम प्रधान नीरज पटेल ने पूछताछ में कहा कि जायदाद को लेकर कहासुनी से आक्रोशित पड़ोसी द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई गई जिससे वह घायल हो गए। घायल वैष्णवी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरे घायल ग्राम प्रधान नीरज पटेल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने कहा कि घायलों से घटना की जानकारी ली गई है। मौके से पिस्टल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

गोली चलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

रायपुर गांव में जायदाद विवाद को लेकर दो गुटों में हुई विवाद के दौरान चली गोली से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ में जुट गई है।

पहले भी हो चुका है विवाद

गांव के चौराहे और गलियों में ग्रामीण हो रही चर्चा के मुताबिक जायदाद को लेकर दोनों गुटों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। लेकिन इस बार दोनों पक्षों ने एक दूसरे की जान लेने की नियत से हमला बोला था। गनीमत रहा कि कोई बड़ी अनहोनी नही हुई।

कोर्ट में लंबित है मामला

पुलिस के पूछताछ में सामने आया कि जिस जायदाद को लेकर अक्सर दोनों गुटों के बीच विवाद होता रहता है। उसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। निर्णय से पहले दोनों पक्ष उक्त जायदाद पर काबिज होना चाहते हैं।

Purvanchal

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क दुर्घटनओं में कमी लाये जाने के प्रयासों के क्रम में अध्यक्ष सड़क सुरक्षा समिति/जिलाधिकारी  अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुयी।  बैठक में  सड़क सुरक्षा समिति के सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। उक्त बैठक में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित एजेण्डा बिन्दुओं की […]

Read More
Purvanchal

प्रदेश में निवेशकों के लिए बेहतर माहौल बना रही है सरकार: दया शंकर मिश्र उर्फ दयालु, प्रभारी मंत्री

उमेश तिवारी नौतनवां/महराजगंज। महराजगंज जनपद के प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन दयाशंकर मिश्र “दयालु” के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान निवेशकों से बात की। निवेशकों से वार्ता के दौरान मंत्री ने निवेशकों की समस्याओं को भी सुना और उनके निस्तारण हेतु सभी जरूरी सहयोग का आश्वासन दिया। वार्ता के […]

Read More
Purvanchal

नवरात्रि पर्व के अवसर पर खाद्य एवं पेय पदार्थ में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु चला विशेष अभियान

नन्हें खान देवरिया। सहायक आयुक्त खाद्य -ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देवरिया रमेश चंद्र पाण्डेय ने बताया है कि 26 मार्च 2023 एवं 27 मार्च 2023 को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश एवं जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में नवरात्रि पर्व के अवसर पर खाद्य एवं पेय पदार्थ […]

Read More