पूरी दुनिया में हिंदी विद्वानों को मिल रहा सम्मान

शाश्वत तिवारी


विदेश मंत्री एसo जयशंकर ने बुधवार को नांदी, फिजी में 12 वें विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में फिजी के राष्ट्रपति रातू विलिमे मैवालीली कातोनिवेरे भी मौजूद रहे। जहाँ विदेश मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विदेश मंत्री ने विश्व हिंदी सम्मेलन को किया संबोधित किया और संसदीय सहयोगियों के साथ नांदी में शिव सुब्रह्मण्य स्वामी मंदिर में दर्शन भी किए। इस बार के सम्मेलन का मुख्य विषय ‘हिंदी-पारंपरिक ज्ञान से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ है। सम्मेलन स्थल पर हिंदी भाषा के विकास से संबंधित अनेक प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा।

एक ट्वीट में विदेश मंत्री एसo जयशंकर ने बताया कि नांदी में श्रीशिव सुब्रह्मण्य स्वामी मंदिर में दर्शन किए। साथ ही अपने संसदीय सहयोगियों के साथ फ़िजी में समृद्ध हमारी जीवंत संस्कृति और परंपराओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा। गौरतलब है कि जयशंकर मंगलवार को नांदी पहुंचे, जहां फिजी के शिक्षा मंत्री असेरी राड्रोडो ने उनका स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे दुनिया भर के हिंदी उत्साही लोगों से मिलने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए राड्रोडो को धन्यवाद भी दिया।

विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन फिजी के नांदी में 15 से 17 फरवरी तक भारत और फिजी की सरकारों द्वारा सह मेजबानी में हो रहा है। विश्व हिंदी सम्मेलनों की परिकल्पना 1973 में राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा द्वारा की गई थी। पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन 10-12 जनवरी 1975 को नागपुर, भारत में किया गया था। अभी तक विश्व के विभिन्न भागों में 11 विश्व हिंदी सम्मेलनों का आयोजन किया जा चुका है। इस बार सम्मेलन के दौरान भारत और अन्य देशों के हिंदी विद्वानों को हिंदी के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए विश्व हिंदी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

International

देह व्यापार में लगातार फंस रही हैं कम उम्र की नेपाली लड़कियां, नेपाल में बढ़ी चिंता?

एक दिन में कई पुरूषों के‌ साथ सोने के‌ लिए किया जाता है मजबूर: काल्पनिक नाम उमा तमांग उमेश तिवारी काठमांडू/नेपाल। नेपाल की कई लड़कियों को नौकरी का लालच देकर दिल्ली ले जाया जा रहा है और उन्हें देह व्यापार में धकेला जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने नेपाल की कई लड़कियों को रेस्क्यू किया […]

Read More
International

पाकिस्तान में हनुमान पर विवादित पोस्ट के बाद मुस्लिम पत्रकार गिरफ्तार

उमेश तिवारी काठमांडू/नेपाल। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पुलिस ने एक पत्रकार को भगवान श्री हनुमान के अपमान के आरोप में ईशनिंदा कानून के तहत गिरफ्तार किया है। मीरपुरखास शहर के सेटेलाइट थाने में इस संबंध में एक मुकदमा भी दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता रमेश कुमार का कहना है कि वो लुहाना पंचायत मीरपुरखास […]

Read More
International

नेपाल भारत साहित्य महोत्सव का किया गया आयोजन

उमेश तिवारी विराटनगर नेपाल। नेपाल-भारत साहित्य महोत्सव विराटनगर मेट्रोपॉलिटन सिटी और मेरठ, भारत के क्रांतिधारा साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय साहित्यिक उत्सव था। इस उत्सव में नेपाल के सभी सात प्रांतों और भारत के अधिकांश राज्यों के 350 से अधिक साहित्यकारों की भागीदारी देखी गई। यह कार्यक्रम नेपाल और भारत के बीच साहित्य को […]

Read More