जस्टिस नज़ीर आंध्रप्रदेश, सीपी राधाकृष्णन झारखंड के राज्यपाल बने, 13 राज्यों में गवर्नर बदले,

नया लुक ब्यूरो


केंद्र सरकार ने देश के 13 प्रदेशों और केंद्रशासित प्रदेशों के राज्यपालों एवं उपराज्यपालों को बदल दिया है। यह फेरबदल झारखंड, लद्दाख, महाराष्ट्र, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, असम, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और बिहार में की गई है। बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उप-राज्यपाल कृष्ण माथुर ने इस्तीफा दे दिया है। कोश्यारी ने कुछ दिन पहले ही पत्र लिख कर इस्तीफा देने की पेशकश की थी।

किसे कहाँ मिली नियुक्ति

अरुणाचल प्रदेश के नए राज्यपाल के तौर पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण आचार्य सिक्किम और सीपी राधाकृष्णन झारखंड के राज्यपाल बनाए गए हैं। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश और गुलाबचंद कटारिया को असम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। जस्टिस नजीर अयोध्या मामले में फैसला सुनाने वाले जजों में शामिल थे। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूइया उइके को मणिपुर भेजा गया है। वहीं, मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड भेजा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के वर्तमान राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय भेजा गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। रमेश बैस अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे, जबकि सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा लद्दाख के उपराज्यपाल होंगे।

भगत सिंह कोश्यारी और कृष्ण माथुर ने इस्तीफा दिया…

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे की वजह उनके द्वारा खुद ही माँगा गया रिटायरमेंट बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने खुद ही पत्र लिख कर आगे का जीवन पढ़ने-लिखने और अन्य गतिविधियों में बिताने की इच्छा जताई थी। कोश्यारी ने लगभग तीन साल महाराष्ट्र की जिम्मेदारी संभाली थी। वहीं 1977 बैच के रिटयर्ड IAS अधिकारी कृष्ण माथुर का भी लद्दाख के उपराज्यपाल पद से इस्तीफ़ा मंजूर कर लिया गया है। उनके बदले अब वहाँ रिटायर्ड ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा कार्यभार सँभालेंगे।

 

National

चुनावी बॉन्ड को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई 11 अप्रैल को

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को चुनावी बॉन्ड योजना की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर विचार के लिए पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ को भेजने के मसले पर 11 अप्रैल को सुनवाई के लिए सहमति व्यक्त की। मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा की पीठ ने संबंधित पक्षों […]

Read More
Jharkhand

रामनवमी की शोभायात्रा में DJ बजाने पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध,

रंजन कुमार सिंह रांची/हजारीबाग। हजारीबाग में इस बार रामनवमी जुलूस में श्रद्धालु  डीजे नहीं बजा सकेंगे। प्रशासन की ओर से इसकी इजाजत नहीं दी गयी। शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में पुलिस कप्तान चोथे मनोज रतन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गाइड लाइन के अनुसार झारखंड सरकार ने डीजे पर जो रोक लगाई […]

Read More
National

CDP द्वारा हिंदुस्तान जिंक सप्लायर एंगेजमेंट लीडर के रूप में सम्मानित

लखनऊ । हिंदुस्तान जिंक को ग्लोबल एनवायरनमेंटल नॉट-फॉर-प्रॉफिट चैरिटी CDP द्वारा सप्लायर एंगेजमेंट लीडर के रूप में सम्मानित किया गया है। कंपनी को जलवायु परिवर्तन पर आपूर्तिकर्ता जुड़ाव के लिए मूल्यांकन किए गए शीर्ष आठ प्रतिशत में स्थान दिया गया है। यह मान्यता सस्टेनेबिलिटी के प्रति कंपनी की दृढ़ प्रतिबद्धता और कार्बन उत्सर्जन को कम […]

Read More