सांसद खेल स्पर्धा: खेल को खेल की भावना से खेलना चहिए: ऋषि त्रिपाठी

  • शान्ति का प्रतीक कबूतर उड़ाकर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दिया शान्ति का सन्देश
  • छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पटल पर चमकने का मिलता है मौका: सत्येन्द्र कुमार 
  • राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का प्लैटफार्म है इस तरह का खेल आयोजन: डॉ. कौस्तुभ 

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज । नौतनवा विधानसभा के बरवाकला स्थित महंत बाबा अवैद्यनाथ  महाराज मिनी स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा 2023 के कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी महराजगंज सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने किया। अतिथियों ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम की समाप्ति पर मुख्य अतिथि ने शान्ति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर शान्ति का सन्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहां कि “हमेशा खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए इसमे सभी को एक बराबर होने का प्रमाण अपने खेल भावना से प्रदर्शित करना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहां कि “इस तरह के खेल के आयोजन से छिपी प्रतिभाएं राष्ट्रीय पटल पर चमकने के लिए तैयार होती हैं। और सभी प्रतिभागियों को ने बधाई दी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “यह खेल सफल प्रतिभागियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता हैं।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। इस अवसर पर नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया,नौतनवा नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन गुड्डू खान, अखिलेश तिवारी, भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी, उमेश जायसवाल, सासंद प्रतिनिधि बबलू सिंह, शाहनवाज खान, प्रदीप सिंह, सूरज राय, वृजेन्द्र श्रीवास्तव, व्यापारी नेता बबलू सिंह आज का, आशुतोष सिंह, अनुज राय,दिनेश त्रिपाठी, आनन्द मिश्र, आदि लोग उपस्थित रहे।

Purvanchal

सोनौली नगर पंचायत मे मूलभूत सुविधाओं के लाले, नहीं है रोड नाली बिजली और पानी

देवांस जायसवाल महराजगंज। सोनौली कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिले 5 साल हो चुके हैं, फिर भी अभी भी कई जगहों पर मूलभूत सुविधाओं का अकाल पड़ा हुआ है। जहां गांधीनगर के हरियाली पार्क का इलाका अधिकतम सुविधाओं से वंचित रहता है वहीं उसी वार्ड के पाठक टोला में नाली एवं रोड की अव्यवस्था […]

Read More
Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में राज्य सरकार व निगमों के कर्मचारी 24 मार्च को करेंगे विशाल रैली

रैली में आन्दोलन के अगले चरण का ऐलान होगा लखनऊ। राज्य सरकार के विभागों, निगमों, निकायों के कर्मचारी महासंघों और कर्मचारी संयुक्त परिषदों के तत्वाधान में 24 मार्च को राजधानी, लखनऊ में सरोजिनी नायडू पार्क के पास बी.एन. सिंह प्रतिमा स्थल पर कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन एवं रैली होगी। रैली बिजली कर्मचारियों की हाल में […]

Read More
Purvanchal

कृषि मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

नन्हें खान देवरिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज देर सायं विकास भवन स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शासन की मंशा अनुरूप उच्च गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण […]

Read More