काशी पंचांग : शनिवार के दिन इन राशियों को मिल सकता है नौकरी में तरक्की…

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष: आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण हैं। प्यार का मौसम रंगीन है। अपने पार्टनर से जो उम्मीदें लगाए बैठे थे, वह पूरी होंगी। काम की अधिकता के कारण आप अपने साथी को समय नहीं दे पाएंगे। परन्तु उसका पूरा साथ मिलेगा।

वृषभ: विवाह के लिए सही समय है, लेकिन आपको शायद रिश्ता पसन्द नहीं आएगा। अगर दूसरा विवाह करना चाहते हैं, तो दिन उत्तम है। पार्टनर की तबीयत खराब हो सकती है। दवाईयों इत्यादि में खर्चा ज्यादा होगा। विदेश से व्यापार में लाभ हो सकता है।

मिथुन: आपका प्रेम विवाह में बदल सकता है। अगर आपकी इच्छा लव मैरिज की है, तो इच्छा की पूर्ति हो सकती है। शादी का रिश्ता आ सकता है। नवविवाहितों में आपसी प्यार और समझ बढ़ेगी। आप अपने जीवनसाथी के लिये मंहगा गिफ्ट खरीद सकतें हैं। उच्च विद्या चाहने वाले स्टूडेन्ट कॉलेज एडमीशन ले सकते हैं।

कर्क: आज लाभ का दिन है। नौकरी में तरक्की हो सकती है। घर में खुशियां आएंगी, लेकिन पति-पत्नी में अनबन रहेगी। साथी के अनैतिक आचरण की वजह से ब्रेकअप हो सकता है। सोशल मीडिया पर ध्यान से स्टेटस अपडेट करें।

ये भी पढ़ें

ज्योतिष में क्या होती है योगिनी दशा? कौन-सी योगिनी दशा होती है शुभ

सिंह: आज पिता से अनबन आपका मूड खराब कर सकती है। ऑफिस में बॉस की फटकार मिल सकती है। सगाई करने से पहले पार्टनर के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें। पार्टनर से धोखा मिल सकता है। तय हुई शादी में बाधा आ सकती है। सगाई टूट सकती है।

कन्या : प्यार में धोखा मिल सकता है। अपने रसिक मिजाज को अगर कंट्रोल में नहीं रखेंगे तो लव रिलेशन ब्रेक हो सकता है। धन व्यर्थ में खर्च होगा। पिता-पुत्र में मन-मुटाव हो सकता है। वाहन ध्यान से चलाएं।

तुला : परिवार का शायद साथ न मिले। किसी भी बात पर ज्यादा तर्क न करें। परिवार से झूठ न बोलें। इससे अविश्वास की भावना बढ़ेगी। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। उनका भरपूर प्यार मिलेगा। इस क्षण को पूरी तरह जिएं।

वृश्चिक: आज आपके लव रिलेशन में नया मोड़ आएगा। आप अगर अकेले हैं या ब्रेकअप हुआ है तो आपका प्रेमी आज आपसे संपर्क कर सकता है। आप अपनी मोहक बातों से अपने पार्टनर का मन जीत लेंगे। बच्चों से भी खुशखबरी मिलेगी।

ये भी पढ़ें

ज्योतिष के ये 15 सच आपके लिए जानना है जरूरी

धनु : आपकी योग्यता की आज तारीफ होगी। इन्टरव्यू काल आ सकता है। मन में उमंग है। लव लाइफ में आज आनंद ही आनंद रहेगा। पार्टनर के साथ शापिंग करने जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे।

मकर: प्रेमी का ट्रांसफर मन को उदास कर सकता है। दूरियां बढ़ेंगी। प्रेम का रिश्ता नाजुक होता है। विश्वास उसमें रंग भरता है। अपना विश्वास न टूटने दें। जीवनसाथी से बच्चों को लेकर अनबन हो सकती है। पैरों के दर्द से परेशान हो सकते हैं।

कुंभ: आज जीवनसाथी से दूरियां कम होंगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। बच्चों के एडमीशन के लिये उपयुक्त दिन है। आज आप खुद को मजबूत पाएंगे। आपके द्वारा किए गए फैसलों से आगे जीवन में लाभ मिलेगा। प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीतेगा।

मीन: किसी सीरियस रिलेशनशिप में न पड़ें। रोमांस जीवन में वापस आएगा। प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। अपनी मीठी बातों से उसे मना लेंगे।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें,


 

Astrology

फलित ज्योतिष : मंगलवार के दिन इन राशियों मिल रहा है आर्थिक कष्ट जाने आज का राशिफल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कर्ज संबंधी मामले आसानी से निपटेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा। वृषभ : कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। सुसंगति से हर्ष होगा। खान-पान का ध्यान रखें। अधिकारी […]

Read More
Astrology

अच्छा या बुरा 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार, जानिए आज का राशिफल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : आज के दिन प्रसन्नता बढ़ाने वाली घटनाएं होंगी। निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। वृषभ : घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त […]

Read More
Astrology

हिन्दू पंचांग : रविवार के दिन इन राशियों को करियर को लेकर हो रही है चिंता

ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र मेष :  आज का दिन करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें सुधार आएगा और आपको अपने किसी नए काम में पूरा साहस बनाए रखना होगा। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपको कोई भी धन संबंधित मामले में लापरवाही […]

Read More