तैयारियां पूरी: सांसद खेल स्पर्धा का कल से होगा आगाज: ऋषि त्रिपाठी

उमेश तिवारी


नौतनवा/ महराजगंज। आज ही के दिन से शुरू होने वाले सांसद खेल प्रतिस्पर्धा का आज मंगलवार को विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के नईकोट स्थित महंत अवैद्यनाथ मिनी स्टेडियम में खेल स्थल का अवलोकन किया। इस मौके पर त्रिपाठी ने कहा कि खेल प्रतियोगिता की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस खेल प्रतियोगिता से जमीनी स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए दूसरी बार सासद खेल स्पर्धा महराजगंज जिले के विधानसभा स्तर पर आयोजित की गयी है। दूसरी बार सासद के प्रयासों से आयोजित की जाने वाली इस तरह की स्पर्धा का मकसद स्थानीय खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका देना है। ताकि उन्हें भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिल सके।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, सोनौली के भाजपा नेता अखिलेश त्रिपाठी, भाजपा नेता प्रदीप सिंह, बबलू सिंह, व्यापारी नेता बबलू उर्फ अजय सिंह, रामानंद रौनियार, निवर्तमान चेयरमैन गुड्डू खान,सोनू वर्मा,भाजपा नेता उमेश जायसवाल, हरिकेश पाठक,आशुतोष त्रिपाठी,अभिषेक मिश्रा,विशाल वर्मा,राहुल गौड़,आनंद मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

बार्डर पर स्थित मुडि़ला गांव से 156 बोरी गेहूं लावारिस हालत में बरामद,कस्टम को सुपुर्द

आज नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम बार्डर पर पेट्रोलिंग गस्त व चेकिंग कर रही थी इसी अभियान के दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम मुडि़ला में  156 बोरी गेहूं लावारिस अवस्था में बरामद कर  मु.अ.स. NILL/2023 धारा 11 कस्टम अधिनियम तहत पंजीकृत कर नौतनवा कस्टम को सौंप दिया।

Purvanchal

सोनौली नगर पंचायत मे मूलभूत सुविधाओं के लाले, नहीं है रोड नाली बिजली और पानी

देवांस जायसवाल महराजगंज। सोनौली कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिले 5 साल हो चुके हैं, फिर भी अभी भी कई जगहों पर मूलभूत सुविधाओं का अकाल पड़ा हुआ है। जहां गांधीनगर के हरियाली पार्क का इलाका अधिकतम सुविधाओं से वंचित रहता है वहीं उसी वार्ड के पाठक टोला में नाली एवं रोड की अव्यवस्था […]

Read More
Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में राज्य सरकार व निगमों के कर्मचारी 24 मार्च को करेंगे विशाल रैली

रैली में आन्दोलन के अगले चरण का ऐलान होगा लखनऊ। राज्य सरकार के विभागों, निगमों, निकायों के कर्मचारी महासंघों और कर्मचारी संयुक्त परिषदों के तत्वाधान में 24 मार्च को राजधानी, लखनऊ में सरोजिनी नायडू पार्क के पास बी.एन. सिंह प्रतिमा स्थल पर कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन एवं रैली होगी। रैली बिजली कर्मचारियों की हाल में […]

Read More
Purvanchal

कृषि मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

नन्हें खान देवरिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज देर सायं विकास भवन स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शासन की मंशा अनुरूप उच्च गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण […]

Read More