युवा करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन, युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

उमेश तिवारी


महराजगंज। बीते मंगलवार को ग्राम पंचायत बड़हरामीर मिठौरा ब्लाक में नेहरू युवा केन्द्र महराजगंज के तत्वाधान में समूह की किशोरियों व महिलाओं तथा युवाओं के साथ कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवक युवतियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील कुमार मिश्रा सिटिज़न फोरम सदस्य, संजा देवी जिला समन्वयक महिला शक्ति केंद्र महिला कल्याण विभाग रही। कार्यक्रम का सुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।

मुख्य अतिथि सुनील कुमार मिश्र द्वारा अपने संबोधन के माध्यम से सभी युवाओं को भविष्य में उन्नति के मार्ग, शिक्षा का महत्व, प्रबंधन, एवं रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। जिला समन्वयक संजा देवी ने महिलाओं एवं किशोरियों के सशक्तिकरण एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने हेतु राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न अभियान जैसे- नारी सशक्तीकरण, बालिका सुरक्षा एवं किशोरी सशक्तिकरण, मिशन शक्ति अभियान, लिंग आधारित भेदभाव उन्मूलन,आदि के चलाये जाने के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए।

बालिकाओं के हित मे गर्भ से लेकर वयस्क होने तक सरकार द्वारा संचालित सरकारी योजनायें जैसे- प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना, CM कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, CM समूहिक विवाह योजना, बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, आदि पर चर्चा करके जागरूक किया। राज्य प्रशिक्षक राकेश पटेल द्वारा नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से युवाओं को दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दिया गया तथा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में वालेंटियर कुमारी नीता, समाज सेवी बैजनाथ कन्नौजिया, शिक्षा मित्र नीलमलता, किशोरी समूह की सचिव व अध्यक्ष, शैल पटेल, अंजलि, मंशा, अम्बुजा, सपना आदि की उपस्थिति रही।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More