रविवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है धन का योग, जाने आज का राशिफल

मेष : आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। सार्वजनिक कार्यों में हिस्सेदारी निभाएंगे। आपकी धन संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। बेकार के कार्यों में समय नष्ट करते हैं। वाहन बिगड़ने से आपके कार्य प्रभावित होने की संभावना है। लोन की रकम चुकाने के लिए बैंक आदि जा सकते हैं। चाटुकारों से सावधान रहें। आपकी दोस्तों के साथ मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ मधुरता और प्यार रहेगा।

शुभ अंक – 8 और शुभ अंक – लाल है।

वृषभ :  आज परीक्षा में अच्छे परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकते हैं, लेकिन मेहनत में किसी प्रकार की कमी नहीं रखनी चाहिए। विशेषज्ञ लोगों से सलाह लेकर अपने कार्य पूरे करें। धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। किसी मित्र के साथ बहस होने की संभावना है। बच्चों के साथ समय बिताएंगे, मानसिक रूप से शांति मिलेगी।

शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नीला है।

मिथुन : आज सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, आर्थिक सहायता कर सकते हैं। आस-पास की घूमने की जगह जा सकते हैं। महिलाओं को लाभ होगा। विद्यार्थियों को अच्छी सूचना मिलेगी। पेट, सिर या जोड़ों के दर्द से परेशान रहेंगे। कामकाजी लोगों को तरक्की की सूचना मिल सकती है। काफी दिनों बाद रिश्तेदारों से मिलने पर खुश रहेंगे। किसी बड़े मुद्दे का हल निकल सकता है।

शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – पीला है।

कर्क :  आज आप उत्साह के साथ कार्य करेंगे। आपके अंदर पॉजिटिविटी ज्यादा रहेगी। आपके मधुर व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे। विवाहयोग्य जातकों को अच्छी खबर मिलेगी। पूरे दिन किसी न किसी से मुलाकात होने की संभावना है। कारोबार की हालत सुधरेगी। फील्ड में काम करने वालों को आमदनी के नए अवसर मिलने की संभावना है। राजनीतिक लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।

शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – भूरा है।

सिंह : आज स्कूली जीवन के मित्रों से मिलकर उत्साहित रहेंगे। पुरानी यादें ताजा करेंगे। पर्यटन का प्लान बनाएंगे, जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा समय गुजार सकते हैं। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा हो सकता है। कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। मकान की मरम्मत में अधिक खर्च हो सकता है। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। आपको कार्यस्थल पर लाभ होने की संभावना है।

शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – ग्रे है।

कन्या : आज लेन-देन संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। कोई आपके सरल स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। सर्राफा व्यवसायियों को अपने सहयोगियों पर नजर रखना चाहिए। व्यवसाय में जोखिम लेने से बचें। यात्रा को टालने का प्रयास करें, किसी मुसीबत का सामना कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार कर सकते हैं। आपकी संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी।

शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – महरून है।

तुला : आज मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी। प्रमोशन को लेकर अच्छी सूचना मिल सकती है। ट्रांसफर के भी चांस हैं। वेतन वृद्धि हो सकती है। आपकी रूकी हुई रकम आसानी से मिल जाएगी। लव पार्टनर डेट पर जाने का प्लान कर सकते हैं। किसी मित्र के साथ काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। खर्च ज्यादा हो सकता है। घरेलू जरूरत के सामानों की खरीददारी कर सकते हैं।

शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – आकाशी है।

कुंडली में हों ऐसे योग तो पति-पत्नी के बीच रहता है जबरदस्त प्रेम

वृश्चिक : आज कारोबार, करियर संबंधी चिंता काफी दिनों से सता रही है। पूरा प्रयत्न करने के बाद भी सफलता नहीं मिलने के कारण बेहद चिंतित हैं। इस राशि के जातकों को विशेषज्ञ और अनुभवी लोगों की मदद लेनी चाहिए। किसी भी काम में अधीरता न दिखाएं, धैर्य रखना सीखें। छात्रों को परीक्षा में सफलता के लिए काफी मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना है।

शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – संतरी है।

 

धनु : आज का दिन रिश्तेदारों का घर पर आगमन हो सकता है। आपका नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देंगे। किसी भी स्थिति में गलत कार्यों का समर्थन न करें। कुसंगति के चक्कर में आपका नुकसान हो सकता है। कारोबार में साझेदारों के साथ किसी बात को लेकर तनातनी होने की संभावना है। पारिवारिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है।

शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हरा है।

 

मकर : आज का दिन कठिन परिस्थिति में समझदारी से काम लें, कार्यस्थल पर कुछ बड़ा नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति प्रभावित रहेगी। करियर को लेकर युवाओं को फिलहाल मसक्कत करनी पड़ेगी। इंजीनियरिंग, मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी वालों का ट्रांसफर हो सकता है।

शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – सफेद है।

कुम्भ :  आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी मुद्दे को लेकर परिवार के सदस्यों से बहस हो सकती है। कारोबार के सिलसिले में चल रहा विवाद बढ़ सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा में लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। बच्चों की सफलता से उत्साहित रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं।

शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – स्लेटी है।

मीन : आज अचानक किसी से विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे। धन हानि होने की संभावना है। कर्जदारों की ओर से मायूसी हाथ लगेगी। शासकीय कार्य पूरे कर सकते हैं। युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। परिवार के लोगों की मदद से आपकी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। शिक्षा, कारोबार के क्षेत्र में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ अंक – 2 और शुभ रंग-श्याम है।

Astrology

इन राशियों के लिए शुभ है बुधवार यानी 24 अप्रैल, जानें आज का राशिफल और पंचांग

यदि आपकी भी यह राशि है तो जरूर पढ़ें कि क्या कह रहे हैं आपके सितारे -राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मेष: आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर […]

Read More
Astrology

ज्‍योतिष का कैंसर से संबंध

ज्‍योतिष में पापी ग्रह राहु को कैंसर का कारक माना जाता है। ज्‍योतिष के अनुसार, जन्‍म कुंडली में जब एक भाव पर ही अधिकतर पाप ग्रहों का प्रभाव होता है, विशेषकर शनि, राहु और मंगल का तो उस भाव से संबंधित अंग में कैंसर होने की आशंका होती है। मुख्‍य रूप से राहु के उस […]

Read More
Astrology Religion

ज्योतिष शास्त्र में सोना, चांदी, तांबा या लोहा किस पाए में हुआ है आपका जन्म, क्या होते हैं पाये और कौन सा पाया माना जाता है शुभ?

कुछ लोगों ने अपने बड़े बुजुर्ग या पंडितों से पैरों के तांबे, चांदी, सोने या लोहे के होने की बात सुनी होगी। इसका मतलब आपकी कुंडली से है। कुंडली में लग्न से चंद्रमा किस भाव में है उससे पाये का पता चलता है। मनुष्य की कुंडली में 12 भाव होते हैं जिन्हें चार भागों में […]

Read More