ACS से वार्ता के बाद विरोध स्थगित, रुका वेतन देने पर राज़ी हुआ उर्ज़ा विभाग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र ने अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) महेश गुप्त के साथ तीन फरवरी को रात हुई लम्बी वार्ता के बाद, समस्याओं का सार्थक निराकरण होने के साथ चार फरवरी को होने वाले प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है। वार्ता में प्रबन्धन की ओर से चेयरमैन एम. देवराज, प्रबन्ध निदेशक, पंकज कुमार और निदेशक कार्मिक उपस्थित थे।

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों राजीव सिंह, जितेन्द्र सिंह गुर्जर, जय प्रकाश, जी.वी. पटेल, गिरीश पाण्डेय, सदरूद्दीन राना, राजेन्द्र घिल्डियाल, सुहेल आबिद, पी के दीक्षित, चन्द्रभूषण उपाध्याय, महेन्द्र राय, शशिकान्त श्रीवास्तव, मो. वसीम, सुनील प्रकाश पाल, राम चरण सिंह, ए.के. श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, माया शंकर तिवारी, विशम्भर सिंह, राम सहारे वर्मा, शम्भू रत्न दीक्षित, पी.एस. बाजपेई, जी.पी. सिंह, रफीक अहमद, मो. इलियास, आर.के. सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने पूर्वांचल के 40 अधिशासी अभियन्ताओं के जनवरी माह का वेतन रोकने के आदेश को निरस्त करने का निर्देश दिया। पावर कारपोरेशन ने तद्नुसार रोके गये वेतन को जारी करने के आदेश दे दिये हैं।

अपर मुख्य सचिव ने ऊर्जा निगमों के चेयरमैन को निर्देश दिया कि मॉर्निंग रेड बिना समुचित सुरक्षा के न की जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि रेड हेतु डी जी पी से समुचित सुरक्षा माँगी जाये। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आवश्यक नहीं कि जो व्यक्ति रेड करे वही प्रातः 08 बजे के.वाई.सी. कैम्प में बैठे। साथ ही के.वाई.सी. कैम्प में प्रातः 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाएगी। एक ही व्यक्ति ड्यूटी नहीं करेगा। एतदविषयक आदेश पॉवर कारपोरेशन के प्रबन्ध निदेशक द्वारा जारी कर दिये गये हैं। लखनऊ में उक्त विषयक दोषपूर्ण आदेश के चलते निलम्बित किये गये जूनियर इंजीनियर जीशान हैदर का निलंबन तत्काल वापस करने पर अपर मुख्य सचिव ने आश्वस्त किया कि मा. ऊर्जा मन्त्री से वार्ता के बाद तत्काल कार्यवाही कर दी जायेगी।

शक्ति भवन में फेस रीडिंग से प्रवेश पर गहरी आपत्ति जताते हुए संघर्ष समिति ने कहा कि यह व्यवस्था अनावश्यक एवं पावर कारपोरेशन के धन का दुरूपयोग किया जाना है इसे तत्काल वापस लिया जाये। बिजली कर्मी समय सीमा से नहीं अपितु जिम्मेदारी से बँधे हुए हैं। यदि इसे वापस न लिया गया तो सभी कर्मी ठीक पाँच बजे शक्ति भवन छोड़ देंगे। इस पर अपर मुख्य सचिव ऊर्जा ने विचार करने और वार्ता करने का आश्वासन दिया।

शैलेन्द्र दुबे
संयोजक
9415006225

 

Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में राज्य सरकार व निगमों के कर्मचारी 24 मार्च को करेंगे विशाल रैली

रैली में आन्दोलन के अगले चरण का ऐलान होगा लखनऊ। राज्य सरकार के विभागों, निगमों, निकायों के कर्मचारी महासंघों और कर्मचारी संयुक्त परिषदों के तत्वाधान में 24 मार्च को राजधानी, लखनऊ में सरोजिनी नायडू पार्क के पास बी.एन. सिंह प्रतिमा स्थल पर कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन एवं रैली होगी। रैली बिजली कर्मचारियों की हाल में […]

Read More
Raj Dharm UP

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी को फंसाने  के BJP मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ कांग्रेस का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन

भ्रष्टाचार की लूट में शामिल है भारतीय जनता पार्टी इसीलिए अपनी कमियों को छिपाने के लिए विपक्ष और राहुल गांधी की आवाज को दबाना चाहती है: नकुल दुबे भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ आवाज न रुकी है न रुकेगी: राजेश लखनऊ। भाजपा सरकार के संरक्षण में जनता के पैसे की लूट का भ्रष्टाचार और आर्थिक […]

Read More
Raj Dharm UP

जब उप मुख्यमंत्री को ही जान का खतरा, तो आम लोगों की क्या स्थिति होगी: शाहनवाज़

अखिलेश के खिलाफ बोल कर उन्हें BJP विरोधी साबित करना चाहती है BJP, ताकि लोग हों भ्रमित लखनऊ। अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा है कि जब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री को ही अपनी जान का खतरा है तो समझा जा सकता है कि आम जनता योगी सरकार में किस दहशत में रही […]

Read More