मध्यप्रदेश पुलिस का पूरे देश में अलग नाम: शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस का पूरे देश में अलग नाम है और कोरोना काल में सभी ने पुलिस के उजले पक्ष को देखा। चौहान यहां आयोजित आईपीएस मीट को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पुलिस का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। जब सड़कों पर कोई नहीं था, तब पुलिस जवान सेवा कर रहे थे और लोगों के जीवन बचा रहे थे। देशभक्ति और जनसेवा के भाव का उस समय अक्षरश: क्रियान्वयन देखा गया। कई जवान और पुलिस अफसर शहीद भी हो गए।

यह पुलिस का उजला पक्ष है, जिस पर सार्वजनिक रूप से गर्व किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें सिंहस्थ के समय का एक फोटो याद आता है, जब एक अम्मा को अपने दोनों हाथों से पायदान बनाकर ट्रेन में चढ़ाते पुलिस जवान का फोटो सभी तरफ देखा गया था। चौहान ने कहा कि रुस्तम जी जैसे लोगों को पूरा देश याद करता है, जिन्होंने बीएसएफ को सुरक्षा की दीवार बनाया। पंजाब में आतंकवाद का सामना करने वाले के पी एस गिल को कौन भूल सकता है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाते उन्हें ये कहते हुए प्रसन्नता है कि प्रदेश की पुलिस का पूरे देश में अलग नाम है, इसके अनेक उदाहरण हैं। प्रदेश के अफसरों ने पूरे देश में नाम कमाया। कश्मीर में भी, प्रदेश की पुलिस गई। पंजाब हो, पूर्वोत्तर हो, जहां जरूरत पड़ी प्रदेश के जवान और अफसर गए। प्रदेश के पुलिस बल ने डकैत समस्या को खत्म किया। नक्सलवाद के नियंत्रण में भी प्रभावी कार्य हुआ है। आपराधिक तत्वों की कमर तोड़ना जरूरी है, लगभग 23 हजार एकड़ जमीन दबंगों से छुड़वाई गई है। (वार्ता)

Chhattisgarh Madhya Pradesh

मोदी ने विकासवाद को आगे बढ़ाया: नड्डा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकासवाद को आगे बढाया, जिसका मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। प्रधानमंत्री ने सबको साथ लेकर एक दिशा में चलने का काम किया है। नड्डा ने यह बात यहां कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित […]

Read More
Madhya Pradesh

योग्यता प्रतिस्पर्धनात्मकता से आती है इस कुशाग्रता को निखारने का माध्यम शिक्षा है: अरूण मिश्रा

वेदांता फाउण्डेशन के कार्यक्रम वल्र्डस ऑफ विज्डम के तहत् वेदांता गल्र्स पीजी कॉलेज, रिंगस की तीन हजार से अधिक छात्राओं को किया संबोधित लखनऊ। योग्यता प्रतिस्पर्धनात्मकता से आती है इस कुशाग्रता को निखारने का माध्यम शिक्षा है। जीवन में सफलता के लिये हमें लक्ष्य निर्धारित कर स्वयं के व्यक्तित्तव को आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय और महत्वाकांक्षा […]

Read More
Madhya Pradesh

वरिष्ठजनों को जोड़ों की समस्या से निजात दिलाने के लिए आनंदम सीनियर सिटिज़न सेंटर में शुरू हुई मालिश की अनोखी पहल

इंदौर। उम्र के दो महत्वपूर्ण पड़ावों: बाल्यावस्था और युवा अवस्था को पार करने के बाद यदि कोई समस्या व्यक्ति को सबसे अधिक घेरती है, तो वह है जोड़ों के दर्द की समस्या। सामान्य तौर पर लगभग हर वरिष्ठजन जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। ऐसे में इस दर्द को छूमंतर करने के लिए राहत […]

Read More