केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नैनो यूरिया खाद कारखाना का शिलान्यास किया

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद उन्होंने जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में नैनो यूरिया खाद कारखाना का शिलान्यास किया। गृह मंत्री शाह के बाबा मंदिर वीआईपी गेट पर पहुंचते ही पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश भारद्वाज और महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर बुके देकर स्वागत किया।

इसके बाद प्रशासनिक भवन में 11 पंडितों के द्वारा शंखनाद कर उनका स्वागत किया गया। उसके बाद सीधे बाबा मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किये। गर्भ गृह में गृह मंत्री के साथ सांसद डॉ निशिकांत दुबे, मंदिर महंत सरदार पंडा गुलाबनंद ओझा के अलावा उनके पुश्तैनी तीर्थपुरोहित दीनानाथ नरौने, विपुल नरौने व सांसद के पुश्तैनी पुरोहित प्रमोद श्रृंगारी मौजूद रहें। बाद में केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में नैनो यूरिया खाद कारखाना का शिलान्यास किया। इस मौके पर सांसद निशिकांत दूबे और इफको के एमडी यूएस अवस्थी मौजूद थे। (वार्ता)

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More