भारत मिलकर मनाएगा श्रीलंका के 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न

 शाश्वत तिवारी

श्रीलंका सरकार के निमंत्रण पर विदेश और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री वीo मुरलीधरन चार फरवरी को श्रीलंका के 75वें स्वतंत्रता दिवस से जुड़े समारोहों में भाग लेने के लिए कोलंबो गए हैं। यह वो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने सहित विविध विषयों पर चर्चा करेंगे। मुरलीधरन का श्रीलंका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और विदेश मंत्री अली साबरी से मुलाकात करने का भी कार्यक्रम है। वीo मुरलीधरन की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है।

चार फरवरी को श्रीलंका के 75वें स्वतंत्रता दिवस के साथ इस वर्ष भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ भी है। इस वर्षगांठ को मनाने के लिए कई कार्यक्रम होंगे, साथ ही विदेश राज्य मंत्री वीo मुरलीधरन का भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करने का भी कार्यक्रम है।
विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि श्रीलंका भारत का करीबी पड़ोसी और मित्र है और भारत की ‘पड़ोस प्रथम’ नीति में एक केंद्रीय स्थान रखता है। भारत हमेशा की तरह श्रीलंका के लोगों के आर्थिक सुधार, विकास और समृद्धि के लिए उनके साथ खड़े होने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत पहले भी श्रीलंका को आगे बढ़ने में हर संभव मदद कर रहा है।

आपको बता दें कि श्रीलंका अभी गंभीर आर्थिक संकट की स्थिति का सामना कर रहा है और कर्ज पुनर्गठन को लेकर वह भारत से सहयोग को लेकर आशान्वित है। श्रीलंका आईएमएफ से 2.9 अरब डॉलर का ऋण हासिल करने के लिए प्रयासरत है। वीo मुरलीधरन की यात्रा से दो सप्ताह पहले विदेश मंत्री एसo जयशंकर ने भी श्रीलंका की यात्रा की थी और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की थी। उन्होंने गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा था कि श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में विशेष रूप से ऊर्जा, पर्यटन और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में भारत अधिक निवेश को प्रोत्साहित करेगा।

International

धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नेपाल में आयोजन

नेपाल-इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (NICCI) ने नेपाल में भारतीय दूतावास के साथ संयुक्त रूप से भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और इस बात […]

Read More
International

अमृतपाल को लेकर समूचे नेपाल में हाई अलर्ट

उमेश तिवारी काठमांडू /नेपाल। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर समूचे नेपाल में हाई अलर्ट जारी हो गया है। नेपाल पुलिस अमृतपाल को ढूंढने में जुट गई है। सभी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन को अलर्ट कर दिया गया है। काठमांडू सहित देश के अन्य बड़े शहर कस्बों में होटलों , रेस्टोरेंट में पुलिस […]

Read More
National

‘पीएम मोदी ने100वें एपिसोड के लिए मांगे सुझाव, “मन की बात” के 99वें कार्यक्रम हुए पूरे

 शाश्वत तिवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100 एपिसोड पूरे करने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने तीन अक्टूबर 2014 को विजयादशमी के दिन इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। अपने 99वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अंगदान करने वाले कई लोगों से बात की और लोगों को […]

Read More