आशियाना के कृष्णाधाम में हुआ सात दिवसीय भागवत महोत्सव

भजन संध्या व भंडारे के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन


लखनऊ। आशियाना के खजाना मार्केट के निकट स्थित कृष्णाधाम में चल रही सात दिवसीय भागवत महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन पोथी पूजन एवं भजन संध्या और भंडारे के साथ भागवत कथा का विराम हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्य सचिव नवीन चंद्र बाजपेयी शामिल हुए। भागवत महोत्सव कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रभारी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन भागवत कथा के महत्व को बताया गया।

दूसरे दिन भगवान कृष्ण के कृत्यों पर गीत एवं संगीत के माध्यम से प्रकाश डाला गया। तीसरे दिन तपस्या के भक्त प्रहलाद का जन्म के संदर्भ को बताया गया। चौथे दिन भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव व कृष्ण लीलाओं का सराहनीय प्रस्तुति की गई। पांचवे दिन गोवर्धन पूजा के साथ इंद्र का मानमर्दन व बाल लीलाएं प्रस्तुत की गई। महोत्सव के छठ दिन भगवान कृष्ण का गोपिकाओं से संवाद, महारास और कंसवध के साथ रूक्मणी विवाह का वर्णन किया गया। महोत्सव विराम के दिन भगवान कृष्ण के 1001 विवाह तथा सुदामा चरित्र की प्रस्तुति की गई। इसके अलावा भजन संध्या हुई। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण की।  कृष्णाधाम के संयोजक ने बताया कि सात दिवसीय भागवत महोत्सव के दौरान पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा, पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, सांसद जय प्रकाश, बालाजी ट्रस्ट के संयोजक अनिल शुक्ला, सुरेश बाजपेयी, रश्मी शुक्ला, सरिता त्रिपाठी समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Bundelkhand Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जरायम की दुनिया से लेकर राजनीति के गलियारों तक चलता था मुख्तार का सिक्का

मऊ/गाजीपुर। तीन दशक से अधिक समय तक जरायम की दुनिया में हुकूमत करने माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की तूती पूर्वांचल की राजनीति में भी सिर चढ़ कर बोलती थी। मऊ जिले में सदर विधानसभा के पूर्व विधायक रहे मुख्तार की गुरुवार को बांदा के सरकारी अस्पताल में हृदयाघात से मृत्यु हो गयी थी। गाजीपुर के […]

Read More
Analysis Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

EXCLUSIVE: योगी के भय से कुछ दिनों पहले गई थी मुख्तारी, अब चला गया मुख्तार…

यूपी के सीएम योगी क्राइम, क्रिमिनल और करप्शन पर क्यों करते हैं करारा प्रहार ‘योगी नाम केवलम’ जपने के बाद भी नहीं मिल सकी थी जीते जी रियायत सियासत में कई ऐसे नेता हैं, जिन्होंने जुर्म की दुनिया में रहते हुए राजनीति की ओर रुख किया। हालांकि वे सियासत में आकर भी अपनी ‘दबंग’ छवि […]

Read More
Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

एक था मुख्तारः कौन था अंसारी और कहां से प्रचलन में आया ‘माफिया’ शब्द

‘बुलेट, बम और बैंक बैलेंस के विरोधी ‘बाबा’ के आने के बाद सलाखों के पीछे पहुंचा था मुख्तार विनय प्रताप सिंह लखनऊ। उत्तर प्रदेश से जरायम का एक और अध्याय बंद हो गया। पूर्वांचल का सबसे कुख्यात माफिया को बुंदेलखंड के बांदा जेल में हार्ट अटैक आया और उसका इंतकाल हो गया। इसकी खबर मिलते […]

Read More