G20: जयशंकर ने की विदेशी महमानों के अच्छे “भारत” दौरे की कामना

शाश्वत तिवारी


विदेश मंत्री एसo जयशंकर ने सोमवार को अपने थाई समकक्ष डॉन प्रमुदविनई के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने और म्यांमार में उभरती स्थिति पर ध्यान देने के साथ व्यापक बातचीत की। विदेश मंत्री एसo जयशंकर और एफएम डॉन प्रमुदविनई के बीच वार्ता में आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ) के ढांचे के तहत सहयोग का भी मुद्दा उठा। विदेश मंत्री जयशंकर ने मुलाकात के बाद ट्वीट किया आज दोपहर थाईलैंड के डीपीएम और एफएम डॉन प्रमुदविनई से मिलकर खुशी हुई। हमारे द्विपक्षीय संबंधों और म्यांमार की स्थिति पर चर्चा की।

विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत-जर्मनी संसदीय मैत्री समूह प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की। विदेश मंत्री ने ट्वीट किया कि भारत-जर्मनी संसदीय मैत्री समूह प्रतिनिधिमंडल से मिलकर खुशी हुई। हमने यूरोप, इंडो-पैसिफिक और भारत की G20 प्रेसीडेंसी की स्थिति पर एक अच्छी चर्चा की। विदेश मंत्री ने कहा कि वो उनके अच्छे भारत दौरे की कामना करते हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी से मुलाकात के बाद ट्वीट में विदेश मंत्री ने लिखा कि बाजरा लंच के लिए उनकी मेजबानी करते हुए उनका स्वागत किया। साथ भी हमने वैश्विक चुनौतियों, संयुक्त राष्ट्र सुधार, यूक्रेन संघर्ष और G20 एजेंडे पर चर्चा की। हमने उन्हें विकासात्मक प्रगति और सुधारित बहुपक्षवाद में भारत के पूर्ण समर्थन का आश्वासन भी दिया।

International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More
International

होली मिलन समारोह :  नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह हो मजबूत- माता प्रसाद पाण्डेय

मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध- अमिक सेरचन मोहम्मद सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका के करमा गांव में नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर शमां बांधा। नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समाराेह के मुख्य अतिथि व […]

Read More
International

साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान

भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे भारत विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ ही विभिन्न देशों के साथ साझेदारी के नए अध्याय भी लिख रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अब भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं। भारत ने […]

Read More