पाकिस्तान के पेशावर की मस्जिद में फिदायीन हमले में 17 की मौत, 90 लोग घायल, नमाज के दौरान हमलावर ने खुद को उड़ा लिया

पाकिस्तान के पेशावर में आज एक जबरदस्त फिदायीन हमला हुआ। यह हमला शहर की पुलिस लाइंस में बनी मस्जिद के अंदर हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक बम धमाके से मस्जिद की छत गिर गई है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने नमाज के दौरान खुद को उड़ा लिया। ‌न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, कई लोग मारे गए हैं। अब तक 17 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। 90 लोगों के घायल होने की खबर है। पाकिस्तान आर्मी ने इलाके को घेर लिया है। इसके करीब ही आर्मी की एक यूनिट का ऑफिस भी है। जियो न्यूज के मुताबिक इस विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई है । कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।‌

धमाके के बाद इलाके में आपात स्थिति लागू कर दी गई है। फिलहाल पाकिस्तान आर्मी ने इलाके की घेराबंदी की है। बताया जा रहा है कि जहां पर धमाका हुआ है, उसके करीब ही आर्मी यूनिट का दफ्तर भी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पेशावर में मस्जिद में धमाके की आवाज 2 किमी दूर तक सुनी गई। पुलिस लाइंस में मौजूद लोगों ने बताया कि विस्फोट के बाद धूल और धुएं का गुबार देखा गया। पुलिस अधिकारी सिकंदर खान ने कहा कि इमारत का एक हिस्सा ढह गया है। इसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट डॉन के मुताबिक विस्फोट दोपहर करीब 1:40 बजे हुआ। धमाके की सूचना मिलने के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसकी निंदा की है। इस हमले की पुलिस और सुरक्षा एजेंसी जांच में लगी हुई है।

International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More
International

होली मिलन समारोह :  नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह हो मजबूत- माता प्रसाद पाण्डेय

मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध- अमिक सेरचन मोहम्मद सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका के करमा गांव में नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर शमां बांधा। नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समाराेह के मुख्य अतिथि व […]

Read More
International

साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान

भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे भारत विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ ही विभिन्न देशों के साथ साझेदारी के नए अध्याय भी लिख रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अब भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं। भारत ने […]

Read More