नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने उप प्रधानमंत्री रबी लामिछाने को किया बर्खास्त, गृह मंत्रालय भी गया

उमेश तिवारी


काठमांडू / नेपाल । नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रबी लामिछाने को उनके पद से बर्खास्त कर दिया। शीर्ष अदालत की एक संवैधानिक पीठ ने उन्हें नागरिकता और पासपोर्ट मामले में दोषी पाया। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने 2022 के आम चुनाव के बाद उप प्रधान मंत्री और गृह मामलों के मंत्री बने थे। लेकिन नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें बर्खास्त कर दिया। कोर्ट ने उनकी नेपाली नागरिकता को अवैध माना है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हरि कृष्ण कार्की और जस्टिस विश्वंभर प्रसाद श्रेष्ठ, ईश्वर प्रसाद खातीवाड़ा, डॉ आनंद मोहन भट्टराई और अनिल कुमार सिन्हा की संवैधानिक पीठ ने फैसला सुनाया।

क्या है पूरा मामला

अधिवक्ता रबी राज बसौला, युबा राज पोडेल और अन्य ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष लामिछाने की प्रतिनिधि सभा के निर्वाचित सदस्य के रूप में योग्यता को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं ने लामिछाने के सांसद पद को रद्द करने की मांग करते हुए तर्क दिया था कि उन्होंने नेपाली नागरिकता प्राप्त किए बिना एक राजनीतिक पार्टी शुरू की और प्रतिनिधि सभा के सदस्य बन गए।

टीवी एंकर से डिप्टी पीएम बने थे लामिछाने

लामिछाने 2022 के आम चुनाव में चितवन 2 से प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए थे। रबी लामिछाने का नेपाल का डिप्टी पीएम और गृह मंत्री बनना काफी चर्चा में रहा। राजनीति में आने से कुछ ही महीने पहले तक लामिछाने एक टीवी एंकर थे। वे टीवी शो होस्ट करते थे। लेकिन फिर उन्होंने इस्तीफा देकर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की शुरुआत की। अपने पहली ही चुनाव में वे राजनीति के शिखर पर पहुंच हए। उनकी पार्टी आम चुनावों में चौथी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी।

International

देह व्यापार में लगातार फंस रही हैं कम उम्र की नेपाली लड़कियां, नेपाल में बढ़ी चिंता?

एक दिन में कई पुरूषों के‌ साथ सोने के‌ लिए किया जाता है मजबूर: काल्पनिक नाम उमा तमांग उमेश तिवारी काठमांडू/नेपाल। नेपाल की कई लड़कियों को नौकरी का लालच देकर दिल्ली ले जाया जा रहा है और उन्हें देह व्यापार में धकेला जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने नेपाल की कई लड़कियों को रेस्क्यू किया […]

Read More
International

पाकिस्तान में हनुमान पर विवादित पोस्ट के बाद मुस्लिम पत्रकार गिरफ्तार

उमेश तिवारी काठमांडू/नेपाल। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पुलिस ने एक पत्रकार को भगवान श्री हनुमान के अपमान के आरोप में ईशनिंदा कानून के तहत गिरफ्तार किया है। मीरपुरखास शहर के सेटेलाइट थाने में इस संबंध में एक मुकदमा भी दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता रमेश कुमार का कहना है कि वो लुहाना पंचायत मीरपुरखास […]

Read More
International

नेपाल भारत साहित्य महोत्सव का किया गया आयोजन

उमेश तिवारी विराटनगर नेपाल। नेपाल-भारत साहित्य महोत्सव विराटनगर मेट्रोपॉलिटन सिटी और मेरठ, भारत के क्रांतिधारा साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय साहित्यिक उत्सव था। इस उत्सव में नेपाल के सभी सात प्रांतों और भारत के अधिकांश राज्यों के 350 से अधिक साहित्यकारों की भागीदारी देखी गई। यह कार्यक्रम नेपाल और भारत के बीच साहित्य को […]

Read More