शुक्रवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है धन का लाभ जाने आज का राशिफल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष  :  मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा। धन का निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। नौकरी में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की रुचि रहेगी। आपका प्रयास सफल रहेगा।

वृषभ  :  कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा, उच्च पदाधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा जिससे अपने काम को समय पर पूरा कर पाएंगे। आज काम का दबाव अधिक रहने पर भी आप तनाव को हावी नहीं होने देंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

मिथुन : धर्म-कर्म और मांगलिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। काम में व्यस्त रहेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यों को पूरा करने के लिए सक्रिय रहना होगा। आर्थिक मामलों में दिन शुभ रहेगा।

कर्क  : आज सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। सुस्ती महसूस करेंगे। दिन सामान्य रूप से बिताएं, हो सके तो नया काम टाल दें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। बहुत आवश्यक ना हो तो लंबी दूरी की यात्रा आज टाल दें।

सिंह  : आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा, सहयोग प्राप्त करेंगे। मित्रों और भरोसेमंद संबंधियों से विचार करके महत्वपूर्ण फैसला लें। विरोधी शांत रहेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

शारीरिक विशेषताओं से जानिए सौभाग्य

कन्या  : आज आप काफी सक्रिय रहेंगे। अटके कार्यों को पूरा कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे। कोई शुभ सूचना मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। प्रेम संबंध में रोमांच कायम रहेगा, साथी के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं। पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित होगा।

तुला : आपके व्यवहार और विचारों में रचनात्मकता की झलक रहेगी। बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी, अधिकारी सहायक रहेंगे।

वृश्चिक  : वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। अच्छी बात है कि आज आप हर चुनौती का सामान साहस से कर पाएंगे।

धनु  : दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। चिंता और परेशानी में कमी आने से राहत महसूस करेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। जरूरत की चीजों पर धन खर्च हो सकता है।सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारों से बात हो सकती है।

मकर  : आर्थिक मामलों में आज का दिन शुभ रहने वाला है। कारोबार में धन का लाभ होगा। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कुछ लोग टैक्स सेविंग के लिए निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी आज सुखद रहेगा।

कुंभ  : आज का दिन अनुकूल रहेगा। शुक्र और चंद्रमा के संयोग से आप कुछ अधिक रोमांटिक हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में उत्साह बना रहेगा। अपने व्यवहार और विचारों से लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

मीन  : आज आप मानसिक रूप से बेचैन रह सकते हैं। स्वास्थ्य भी कुछ नरम रह सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम ना लें, और दूसरों के मामलों से खुद को दूर रखें नहीं तो परेशान होगी। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। प्रेम संबंध में खुशी मिलेगी, लेकिन खर्च भी होगा।

Astrology

सोमवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है व्यापार में शुभ समाचार

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : आज आप अत्यधिक आशावादी न बनें और अत्यधिक सतर्क रहने का प्रयास करें। तीव्र प्रगति के बावजूद आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ने और व्यवस्थित रूप से काम करने की आवश्यकता है। आपको कार्यस्थल पर अनुशासित रहना चाहिए। यदि आप विरोधाभासी कार्य करते हैं, तो आप आपदा का सामना करने के […]

Read More
Astrology

काशी पंचांग : रविवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है व्यापार में बड़ी सफलता

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : व्यावसायिक सदंर्भ में आज आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकल कर कुछ जोखिम ले सकते हैं। हांलाकि, आपके लिए अपनी इस प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना उत्तम रहेगा क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। उत्तरार्ध में आपको राहत मिलेगी। नए संपर्क स्थापित होंगे जो आपके लिए मददगार साबित […]

Read More
Astrology

शनिवार के दिन इन राशियों को हो सकता है धन का खर्चा जाने आज का राशिफल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : आज आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। परिवार में झगड़े बढ़ सकते हैं और सहयोगियों के साथ विवाद संभव है। आपको विनम्रता एवं  धैर्यशीलता के साथ वरिष्ठों से व्यवहार करना चाहिए। संपत्ति सम्बंधित मामलों में आपको सावधानी से निपटने की आवश्यकता है और इस संबंध में आपको […]

Read More