कर्ज से छुटकारा पाने के लिए यह पूजा होती है रामवाण इलाज

इस तरह करें मंगल की पूजा तो ऋण से हो जाएंगे मुक्त

डॉ. उमाशंकर मिश्र शास्त्री

लखनऊ। भारतीय समय (Indian Time) के अनुसार 24 जनवरी 2023 मंगलवार को रात्रि 07:56 से 25 जनवरी सायं 5:58 तक चतुर्थी है, इस महायोग पर अगर मंगल ग्रह देव के 21 नामों से सुमिरन करें और धरती पर अर्घ्य देकर प्रार्थना करें। शुभ संकल्प करें तो आप सकल ऋण से मुक्त हो सकते हैं। कहा जाता है पूरी दुनिया में यही ऐसे देवता हैं, जो कर्ज से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए आपको बड़ी पूजा कराने की जरूरत नहीं है। बड़े अनुष्ठान की आवश्यकता नहीं है, केवल भगवान मंगलनाथ के 21 नामों का जप करके उन्हें जल चढ़ाने से वे प्रसन्न हो जाते हैं और साधक को ऋण (Loan) से मुक्त कर देते हैं।

मंगल देव के 21 नाम इस प्रकार हैं :-

1) ॐ मंगलाय नमः

2) ॐ भूमि पुत्राय नमः

3 ) ॐ ऋण हर्त्रे नमः

4) ॐ धन प्रदाय नमः

5 ) ॐ स्थिर आसनाय नमः

6) ॐ महाकायाय नमः

7) ॐ सर्व कामार्थ साधकाय नमः

8) ॐ लोहिताय नमः

9) ॐ लोहिताक्षाय नमः

10) ॐ साम गानाम कृपा करे नमः

11) ॐ धरात्मजाय नमः

12) ॐ भुजाय नमः

13) ॐ भौमाय नमः

14) ॐ भुमिजाय नमः

15) ॐ भूमि नन्दनाय नमः

16) ॐ अंगारकाय नमः

17) ॐ यमाय नमः

18) ॐ सर्व रोग प्रहाराकाय नमः

19) ॐ वृष्टि कर्ते नमः

20) ॐ वृष्टि हराते नमः

21) ॐ सर्व कामा फल प्रदाय नमः

ये 21 मन्त्र से भगवान मंगल देव (Lord Mangal Dev) को नमन करें… फिर धरती पर अर्घ्य देना चाहिए। अर्घ्य देते समय ये मन्त्र बोले :-

भूमि पुत्रो महा तेजा

कुमारो रक्त वस्त्रका

ग्रहणअर्घ्यं मया दत्तम

ऋणम शांतिम प्रयाक्ष्मे

हे भूमि पुत्र! महा क्यातेजस्वी,रक्त वस्त्र धारण करने वाले देव मेरा अर्घ्य स्वीकार करो और मुझे ऋण से शांति प्राप्त कराओ…।

Religion

अहं ब्रह्मास्मि…?

अब नाटक खेलने की उम्र नहीं है, अब थोड़ा सच मे जी लेने दो, खुल कर प्रकृति मे सांस लेने दो, जरा पंच महाभूतों को, महसूस करने दो अपने भीतर। पंच प्राणो का पुनर्जागरण होने दो। मै ईश्वर को महसूस करना चाहता हूं, अपने भीतर.. और भीतर.. और भीतर। देखना चाहता हूं,उसका भव्य रूप… बाहर.. […]

Read More
Religion

भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी आज  है, जानिए शुभ तिथि और पूजा विधि व चंद्रदर्शन…

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता देवी-देवताओं में प्रथम पूजनीय भगवान श्रीगणेश को चतुर्थी तिथि समर्पित होती है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। आज भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी […]

Read More
Religion

भगवान गणेश के इस मंत्र से घर के सारे कष्ट हो जाएँगे छूमंतर

यदि गजानन के 12 नामों को एक बार में जपना है तो पढ़े ये मंत्र डॉ उमाशंकर मिश्रा सुमुखश्चैकदन्तश्च कपिलो गजकर्णकः। लम्बोदरश्च विकटो विघ्ननाशो विनायकः।। धूम्रकेतुर्गणाध्यक्षो भालचन्द्रो गजाननः। द्वादशैतानि नामानि यः पठेच्छृणुयादपि।। विद्यारम्भे विवाहे च प्रवेशे निर्गमे तथा। संग्रामे संकटे चैव विघ्नस्तस्य न जायते।। 1-सुमुख : अर्थात सुन्दर मुख वाले। 2-एकदन्त :  अर्थात एक दांत […]

Read More