राष्ट्रपति ने 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित, PM मोदी आज करेंगे मुलाकात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को विज्ञान भवन में 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वाले बच्चों में छह लड़के हैं और पांच लड़कियां हैं। ये बच्चे देश के अलग-अलग क्षेत्रों से इनोवेशन, समाज सेवा, शैक्षिक, खेल, कला-संस्कृति और वीरता की कैटेगरी के लिए चुने गए हैं। वहीं पीएम मोदी पुरस्कार पाने वाले बच्चों से शाम चार  बजे अपने आवास सात लोक कल्याण मार्ग पर बातचीत करेंगे। ये बच्चे देश के सभी क्षेत्रों से नवाचार, सामाजिक सेवा, शैक्षिक, खेल, कला-संस्कृति और वीरता श्रेणियों में अपनी असाधारण उपलब्धियों के लिए चुने गए हैं।

बता दें कि पिछले साल 29 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हर साल केंद्र सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए ये पुरस्कार देती है। ये पुरस्कार पांच से 18 साल की उम्र के बच्चों को छह अलग-अलग कैटेगरी दिया जाता है, जो राष्ट्रीय मान्यता के पात्र हैं। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से दिया जाता है। बता दें कि भारत सरकार द्वारा नवाचार, समाज सेवा, शैक्षिक, खेल, कला और संस्कृति और बहादुरी जैसी छह श्रेणियों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को ये पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। बाल पुरस्कार विजेता हर साल गणतंत्र दिवस परेड में भी हिस्सा लेते हैं। असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित करने के मकसद से 1996 में इस पुरस्कार को शुरू किया गया था। इस पुरस्कार को हासिल करने वाले बच्चों को मेडल के अलावा नकद पुरस्कार दिया जाता है। 2018 से इस पुरस्कार का नाम बदलकर ‘बाल शक्ति पुरस्कार’ रखा गया है और इसमें बहादुरी के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को भी शामिल किया गया है। ये पुरस्कार उन बच्चों को ही मिलता है, जो भारत के नागरिक हैं और भारत में रहते हैं। साथ ही ऐसे बच्चों की उम्र पांच साल से ज्यादा और 18 साल से कम होनी चाहिए।

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More