Raised questions : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान केंद्र सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक पर मांगें सबूत

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज केंद्र सरकार पर ताबड़तोड़ हमले किए। दिग्विजय सिंह ने सेना के पराक्रम पर कांग्रेस की ओर से सवाल उठाए गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू पहुंचने के बाद सोमवार को सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगें हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही हैं, जो नौकरी थीं, वो नोटबंदी के बाद समाप्त होती जा रही है। बीजेपी सरकार सिर्फ झूठ के पुलिंदा पर राज कर रही है। इसी दौरान दिग्विजय सिंह ने सेना पर भी सवाल खड़े कर दिए।

उन्होंने एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए और कहा कि धारा 370 को हटाने के बाद भी जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद जिंदा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बनाकर बीजेपी हिंदू-मुसलमानों को बांट रही है। जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजिय सिंह बोले- केंद्र ने संसद में अब तक पुलवामा हमले और सर्जिकल स्ट्राइक की रिपोर्ट नहीं दी है। भाजपा की सरकार केवल झूठ फैला रही है। हमारे 40 जवान पुलवामा में शहीद हो गए। सीआरपीएफ के डायरेक्टर ने मांग की थी कि यह संवेदनशील जोन है। जवानों को हवाई जहाज से श्रीनगर भेजा जाए, लेकिन मोदीजी ने मना कर दिया। सरकार ने जानकर ऐसा किया।

वहां हर गाड़ी की चेकिंग होती है तो फिर स्कॉर्पियो गाड़ी की जांच क्यों नहीं हुई, जिसके टकराने से ब्लास्ट हुआ। कांग्रेस नेता ने कहा कि 370 हटने से फायदा किसका हुआ? कहते थे आतंकवाद खत्म हो जाएगा, हिंदुओं का बोलबाला हो जाएगा लेकिन जब से धारा 370 हटी है। आतंकवाद बढ़ा है। रोज कुछ ना कुछ हो रहा है। पहले ये आतंकवाद घाटी तक सीमित था, लेकिन अब राजौरी, डोडा तक पहुंच गया है। केंद्र सरकार समस्या कायम रखना चाहती है।

उन्होंने कहा कि हुकूमत यहां की समस्या का निदान करना नहीं चाहती है। हुकूमत यहां का फैसला नहीं करवाना चाहती। ये समस्या कायम रखना चाहती है, ताकि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बनती रहें और हिंदू- मुसलमानों में नफरत फैलती रहे। कभी आपने देखा कोई प्रधानमंत्री किसी फिल्म का प्रचार करने गया हो।बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस की मंशा को कटघरे में खड़ा किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस को हमेशा से सेना पर शक रहा है। वहीं गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस का चरित्र सबके सामने है। सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान के साथ कांग्रेस को भी दर्द है। कांग्रेस को दिखना बंद हो गया है।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More