मां ‘काली’ पोस्टर विवाद पर फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई को अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर रोक

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई को उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म के एक विवादित पोस्टर के मामले में शुक्रवार को अंतरिम राहत देते हुए। अगली सुनवाई फरवरी के तीसरे हफ्ते तक उनकी गिरफ्तारी एवं नई प्राथमिकी दर्ज करने पर रोक लगाने का आदेश दिया। मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा की पीठ ने हिंदू देवी काली को सिगरेट पीते हुए दिखाने के कथित मामले में मणिमेकलाई के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों में गिरफ्तारी एवं खिलाफ भविष्य दर्ज होने वाली प्राथमिकियों पर अंतरिम रोक लगा दी।

पीठ ने मणिमेकलाई द्वारा दायर एक रिट याचिका पर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश सरकारों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। याचिका में फिल्म निर्माता के खिलाफ विभिन्न राज्यों में उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘काली’ के पोस्टर को लेकर दर्ज सभी प्राथमिकियों को रद्द करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है।

अधिवक्ता कामिनी जायसवाल ने मणिमेकलाई का पक्ष रखते हुए कहा कि कई प्राथमिकी दर्ज किए जाने के कारण उन (मणिमेकलाई) पर कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म निर्माता का इरादा धार्मिक भावनाओं को आहत करने का नहीं है। अधिवक्ता ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता कनाडा के एक विश्वविद्यालय में स्नातक का विद्यार्थी है। पीठ ने कहा, ‘अगली सुनवाई तक याचिकाकर्ता के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों या फरवरी के तीसरे सप्ताह तक दर्ज किए जाने वाले किसी भी मामले में कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी।’ (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More