गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की मानसखंड झांकी दिखाई जाएगी, दिल्ली में CM धामी ने लिया तैयारियों का जायजा

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर इस बार देवभूमि उत्तराखंड की मानसखंड झांकी दिखाई देगी। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय रंगशाला में गणतंत्र दिवस-2023 परेड के लिए उत्तराखण्ड राज्य की चयनित मानसखंड की झांकी का निरीक्षण कर उसमें शामिल प्रदेश के कलाकारों को अग्रिम शुभकामनाएं दी। CM  धामी ने कहा यह मनोरम झांकी कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की समृद्ध कला एवं संस्कृति का प्रतिनिधित्व करेगी, जो मानसखंड के अंतर्गत जागेश्वर धाम, कॉर्बेट नेशनल पार्क और ऐपण कला पर आधारित होगी।

बता दें कि केदारनाथ व बदरीनाथ की तर्ज पर कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना पर काम किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर मानसखंड पर आधारित झांकी का प्रदर्शन होगा।

गणतंत्र दिवस की झांकी के लिए 27 राज्यों ने अपने प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे थे, जिनमें से 16 राज्यों का ही अंतिम चयन हुआ है। उत्तराखंड द्वारा अभी तक 13 बार झांकियों का प्रदर्शन गणतंत्र दिवस पर किया गया है। उत्तराखंड की ओर से अभी तक विगत वर्षों में 13 झांकियों का प्रदर्शन कर्त्तव्य पथ पर किया गया है। इनमें वर्ष 2003 में फुलदेई, वर्ष 2005 में नंदा राजजात, वर्ष 2006 में फूलों की घाटी, वर्ष 2007 में कार्बेट नेशनल पार्क, वर्ष 2009 में साहसिक पर्यटन, वर्ष 2010 में कुंभ मेला हरिद्वार, वर्ष 2014 में जड़ीबूटी, वर्ष 2015 में केदारनाथ, वर्ष 2016 में रम्माण, वर्ष 2019 में अनाशक्ति आश्रम, वर्ष 2021 में केदारखंड और वर्ष 2022 में प्रगति की ओर बढ़ता उत्तराखंड सम्मिलित हैं।

Uttarakhand

GOOD NEWS: उत्तराखंड में आदि कैलाश के लिए अब हेलीकॉप्टर से भर सकेंगे उड़ान

ट्रिप टू टेम्पलस ने आदि कैलाश व ओम पर्वत तीर्थयात्रा में जोड़ा नया आयाम भारत के सबसे मुश्किल ट्रेक को भी पार कर किया जा सकेगा आदि-कैलाश के दर्शन पिथौरागढ़। हिंदू तीर्थ पर्यटन के विकास में एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) और Trip to Temples ने आदि कैलाश और ओम […]

Read More
Uttarakhand

तरसेम सिंह की हत्या मामले की जांच के लिए SIT गठित

देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत, स्थित प्रमुख सिक्ख गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख की हत्या मामले की उच्च प्राथमिकता से जांच की जाएगी। इसके लिए, पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया जा रहा है। यह जानकारी हत्या […]

Read More
Uttarakhand

केंद्र द्वारा उत्तराखंड में पैक्स कंप्यूटरीकरण को धनराशि मंजूर

देहरादून। उत्तराखंड में 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण के लिए गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा 13 करोड़ 47 लाख 88 हजार 610 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। धनराशि स्वीकृत करने पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का […]

Read More