रोहतास में ट्रक और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

डेहरी आन सोन। बिहार में रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह ट्रक और कार के बीच हुयी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने यहां बताया कि सबराबाद गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर आज सुबह कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में कार पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

मृतकों में पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले के दासपुर गांव निवासी बनकी मैथी (40) और पंचगोपल मैथी (70) शामिल है। दुर्घटना में घायल भाविन सोलंकी, फादमा मैथी और जैसी मैथी को सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार पर सवार लोग गुजरात से कोलकाता जा रहे थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More