राजद ने नीतीश विरोधी बयानों के लिए पार्टी विधायक सुधाकर सिंह को जारी किया नोटिस

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बयान देने के कारण राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर विधायक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को पार्टी ने आज कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राजद के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी के हस्ताक्षर से बुधवार को मीडिया में जारी नोटिस में सुधाकर सिंह से पूछा गया है कि मुख्यमंत्री कुमार और उनके नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार के खिलाफ बार-बार बयान देने के लिए पार्टी द्वारा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। सिंह को नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ सिंह के लगातार बयान पर संज्ञान लिया है। सिंह का बयान महागठबंधन सरकार के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो रहा था इसलिए उन्होंने तुरंत नोटिस जारी करने का पार्टी को निर्देश दिया। इस बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सुधाकर सिंह को नोटिस जारी होने पर संतोष जताया और कहा कि अब यह स्पष्ट संदेश गया है। कि महागठबंधन को नुकसान पहुंचाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कि सुधाकर सिंह का बयान “गठबंधन धर्म” का उल्लंघन था।

गौरतलब है कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह ने कृषि मंत्री के पद पर रहते हुए। सार्वजनिक तौर पर बयान दिया था कि उनके विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है और वह चोरों के सरदार हैं। अपने बयान पर विवाद होने के बाद सुधाकर सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। लेकिन, इसके बाद भी वह लगातार कृषि रोड मैप की कथित विफलताओं समेत कई अन्य मुद्दों पर महागठबंधन सरकार पर निशाना साध कर मुख्यमंत्री और जदयू के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहे थे।

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More