भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आज जेपी नड्डा के दूसरे कार्यकाल पर लग सकती है मुहर

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का बैठक का आज दूसरा दिन है। यह बैठक दिल्ली के NDMC सेंटर में चल रही है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अंतिम दिन आज भाजपा कई महत्वपूर्ण फैसलों पर अपनी मुहर लगा सकती है। ‌‌‌‌ बैठक में इस साल होने वाले 9 राज्य में विधानसभा चुनाव और 2024 चुनाव को लेकर मंथन किया जा रहा है। साथ ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। जेपी नड्डा का कार्यकाल 2024 के लोकसभा चुनाव तक बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में मुहर लग सकती है।

माना जा रहा है कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जेपी नड्डा का कार्यकाल अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव तक बढ़ाए जाने का औपचारिक एलान किया जा सकता है। अगर नड्डा को फिर से अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलती है, तो वे लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल करने वाले लालकृष्ण आडवाणी और अमित शाह के बाद तीसरे नेता हो सकते हैं। हालांकि, राजनाथ सिंह भी दो बार पार्टी अध्यक्ष बने थे, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था। बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पहले दिन सोमवार को बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से मुलाकात की। कर्नाटक चुनाव को लेकर दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक बैठक हुई।

बीजेपी ने हाल ही में येदियुरप्पा को पार्टी संसदीय बोर्ड में शामिल किया है। अगले तीन-चार महीनों में कर्नाटक विधानसभा के चुनाव होने हैं और बीजेपी के सामने गढ़ बचाने की चुनौती है। आज शाम करीब 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के साथ इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का समापन होगा। बता दें कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा महासचिव (संगठन) बीएस संतोष, राजनाथ सिंह, निर्मला सीमारमण, एस जयशंकर समेत भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद हैं। इसके अलावा 35 केंद्रीय मंत्री, 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अध्यक्ष भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

Delhi National

मोदी ने लालकिले में किया अंतरराष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत आज अपनी ‘विरासत पर गर्व’ की भावना लेकर अपने गौरव को फिर से आगे बढ़ा रहा है और हमारी संस्कृति और प्राचीन धरोहरें दुनिया भर के पर्यटकों को भारत की ओर आकर्षित कर रही है। मोदी दिल्ली के लाल किले में करेंगे भारत में […]

Read More
National West Bengal

ममता ने महुआ की लोस सदस्यता रद्द किए जाने पर भाजपा पर साधा निशाना

कुर्सियांग। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पार्टी सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द किये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि वह पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने के बाद TMC के […]

Read More
National

KCR के कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर अस्पताल में भर्ती

हैदराबाद। भारत राष्ट्र समिति (BRS) प्रमुख एवं तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (KCR) के कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर होने जाने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राव गुरुवार देर रात हैदराबाद के बाहरी इलाके एर्रावेली स्थित अपने फार्महाउस में अचानक फिसल पड़े जिससे उनके कूल्हे की हड्डी […]

Read More