पानीपत में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

पानीपत। हरियाणा में पानीपत के बिचपड़ी चौक इलाके में गुरुवार सुबह खाना बनाते समय रसोई में गैस सिलिंडर फटने से लगी आग की चपेट में आकर पति-पत्नी और उनके चार बच्चों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राधा फैक्ट्री वाली गली नंबर- चार में जयभगवान के मकान के ऊपरी मंजिल में पश्चिम जिला उत्तर दिनादपुर, ग्राम गैंबल, पश्चिम बंगाल निवासी अब्दुल करीम उम्र 45 साल और अपनी पत्नी अफरूजा 40 साल अपनी 20 साल व 17 साल की बेटियों तथा 12 साल व 10 साल के बेटों के साथ किराए पर रह रहा था। पति -पत्नी पास की ही एक फैक्ट्री में काम करते थे। फैक्ट्री जाने से पहले सुबह करीब छह बजे अफरूजा कमरे के अंदर रखे गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी बीच लीकेज के चलते सिलिंडर में आग लग गई। (वार्ता)

Hariyana Himachal Punjab

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग

नई दिल्ली/शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी-सरकार के पिछले 10 वर्षों को आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ‘ट्रांसफॉरमेशन डिकेड’ बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस स्पीड और स्केल के साथ काम हुआ है वह पहले के 60 वर्षों को मिलकर भी नहीं हुआ। ठाकुर ने […]

Read More
Punjab

चंडीगढ़ में हिमालय की तर्ज पर मनोरम AI-म्यूरल आर्ट के साथ ग्रैंड संडे होटल की शुरुआत

चंडीगढ़ । ओरावेल स्टेज़ और सॉफ्टबैंक के जॉइंट वेंचर, लक्सएबोड होटल्स की प्रीमियम होटल श्रृंखला के तहत संडे होटल ने जीरकपुर, चंडीगढ़ में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह ब्रैंड का तीसरा होटल है, जो चंडीगढ़ को आधुनिकता के साथ ही लक्ज़री प्रदान करता है। लॉन्च इवेंट में बेजोड़ आराम और अत्याधुनिक तकनीक के मिश्रण […]

Read More
Punjab

सैनी होंगे हरियाणा के नये मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नायब सैनी प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा हरियाणा ने यह घोषणा ‘एक्स’ पर ट्वीट कर बताया कि सैनी विधायक दल के नेता चुने गये हैं और शाम पाँच बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।  इससे पूर्व मंगलवार को पूर्वाह्न् मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा […]

Read More