350 जरूरतमंदों को हुआ कंबल वितरण

उमेश तिवारी


महराजगंज। रोटरी क्लब के सामाजिक कार्य सराहनीय हैं। समय-समय पर रोटरी क्लब अपने सामाजिक दायित्वों को निर्वहन करने में आगे रहता है। समाज के अन्य लोगों ने इस संगठन के कार्यों से सीख लेने की जरूरत है। ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहीं। वह मंगलवार को नगर के सक्सेना चौक के करीब रैन बसेरा में 350 जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर रहे थे। रोटरी क्लब ने कंबल वितरण की व्यवस्था किया था। रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ एसके वर्मा ने कहा कि ठंड में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए।

संस्थापक अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब सामाजिक कार्य में हमेशा आगे रहता है। सचिव डॉ हेमंत श्रीवास्तव ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। रोटरी क्लब हमेशा से मानव सेवा में आगे रहता है। उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, कोषाध्यक्ष वरुण बंसल, डॉ. सलीम, डॉक्टर जैनुलाब्दीन, उपाध्यक्ष विजय सिंह संत, डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. डीके साहनी, डॉ. कृष्णा सहानी आदि मौजूद रहे। क्षेत्र के सुकरौली उर्फ अरघा ग्राम प्रधान रामशंकर उर्फ राजन ने 40 जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया। हरदीडाली ग्राम प्रधान गोपाल नारायण चौधरी ने कोटिया माई स्थान टोले पर 26 जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया।

पनियरा इंटर कालेज के प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खां ने 60 कंबल वितरित किया। पनियरा खास गांव के शिव मंदिर व रामचंद्र दास कुटी के पास कंबल वितरित हुआ। चौक बाजार के दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज में गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर से प्राप्त 100 कंबल जरूरतमंदों को किया गया। प्राचार्य बसन्त नारायण सिंह ने कंबल वितरित किया। कोल्हुई  के मदनी इंटर कॉलेज में 60 जरूरतमंदों को प्रबंधक हाजी मसीउल्लाह खां ने कंबल वितरित किया।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More