शासन द्वारा संचालित योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में ग्राम प्रधानों की भूमिका काफी अहम: पंकज चौबे

प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मांगे पूरी न होने तक जारी रहेगा धरना


सिद्धार्थ नगर। ब्लाक परिसर शोहरतगढ़ मे प्रधान संगठन के बैनर तले प्रधानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर चल रहा तीसरे दिन अनिश्चितकालीन धरना व  हड़ताल बुधवार को भी जारी रहा। प्रधान संगठन ब्लाक  अध्यक्ष शोहरतगढ़ जफर आलम के नेतृत्व में चल रहे हड़ताल व धरने में संगठन के पदाधिकारियों की भारी संख्या में ग्राम प्रधान शामिल हुए। धरना प्रदर्शन में पदाधिकारियों ने सरकार पर शोषण का आरोप लगाते हुए। जमकर नारेबाजी की साथ ही मांगे पूरी होने तक धरना व हड़ताल जारी रखने का दावा किया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष शोहरतगढ़ जफर आलम ने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में ग्राम प्रधानों की भूमिका काफी अहम है। ऐसे में सरकार गैर जरूरी नियमों को लागू कर ग्राम प्रधानों को परेशान करने का काम कर रहा है। अगर ऐसे ही रवैया रहा तो आगामी चुनावों में इस परिणाम भुगतना पड़ेगा। इस दौरान ब्लाक उपाध्यक्ष शोहरतगढ़ पंकज चौबे ने कहा कि ग्राम प्रधान अपने अधिकारों व सुरक्षा को लेकर समय समय पर आवाज उठाते चले आ रहे है। वहीं अधिकार बढ़ायें जाने के बजाए सरकार लगातार कम करती जा रही है।

जबकि गांव के विकास में प्रधानों की भूमिका अहम है। गांव के विकास से ही देश का विकास संभव है पिन्टू पटेल ने कहा कि हमारे साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चलने वाले रोजगार सेवक, पंचायत सहायक आदि सरकार की नीतियों से डरते हैं। कार्यक्रम मे जफर आलम,पंकज चौबे,अजीज अहमद, सुनील सिंह,अजय कुमार चौधरी आदि ग्राम प्रधानों ने भी संबोधित किया। इस दौरान जफर आलम, पंकज चौबे,विन्ध्याचल गिरी, गंगाधर मिश्र, करम हुसेन, सुभाष यादव, सद्दाम हुसेन, राजेन्द्र, अनिल पाण्डेय, पिन्टू पटेल,मोहम्मद आसिम, शिवलाल,रामदास, नन्हे, शिवशंकर चौधरी, अजय चौधरी, अवनेंद्र चौधरी, रामप्रसाद, संजय कुमार,ओमप्रकाश यादव,पप्पू गुप्ता, शौकी लाल,राजनेत्र चौरसिया, यार मोहम्मद, गिरजेश चौधरी, विनोद शर्मा, विक्रम यादव,इबरार अली,जावेद आलम आदि मौजूद रहे।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More