देश छोड़कर जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ने पर कांग्रेस ने जताई चिंता

नई दिल्ली। कांग्रेस ने देश में बेरोजगारी और भुखमरी का आंकड़ा बढ़ने जैसी अन्य कई स्थितियों पर चिंता जताते हुए कहा है कि सरकार को बताना चाहिए की देश छोड़ने वाले लोगों की संख्या लगातार क्यों बढ़ रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते है कि देश में अमृत काल चल रहा है। लेकिन आश्चर्य यह है कि इस काल में देश छोड़कर जाने वाले लोगों की संख्या प्रति दिन 604 हो गई है। जो 2014 में 354 प्रति दिन थी। हर दिन विदेश में बसने वाले इन लोगों में 7000 लोग ऐसे हैं जिनकी वार्षिक आय 8 करोड़ से ज्यादा है। (वार्ता)

Delhi homeslider Raj Dharm UP

दो टूक : शाह ने एक बार फिर देश को नेहरू के नाम पर की गुमराह करने की कोशिश

राजेश श्रीवास्तव दो दिन पूर्व भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में एक बयान दिया कि नेहरू की नीतियों की खामी के चलते पीओके बना। अगर पंडित नेहरू ने ब्लंडर नहीं किया होता तो पीओके नहीं बनता। केंद्रीय गृह मंत्री ने 1948 में तत्कालीन केंद्र सरकार की ओर से जल्द संघर्ष विराम और मामले […]

Read More
Delhi National

मोदी ने लालकिले में किया अंतरराष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत आज अपनी ‘विरासत पर गर्व’ की भावना लेकर अपने गौरव को फिर से आगे बढ़ा रहा है और हमारी संस्कृति और प्राचीन धरोहरें दुनिया भर के पर्यटकों को भारत की ओर आकर्षित कर रही है। मोदी दिल्ली के लाल किले में करेंगे भारत में […]

Read More
Delhi

तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द

नई दिल्ली। आचार समिति की रिपोर्ट को लोकसभा में स्वीकार करने के बाद तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा के खिलाफ सख्ता सजा की मांग के साथ ही 17वीं लोकसभा की सदस्यता से बर्खास्त करने की सिफारिश की गई है। समिति ने […]

Read More