ट्रक और ऑटो की टक्कर में सात की मौत

कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के दिघरी में राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर आज देर शाम ऑटोरिक्शा और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि इसी थाना क्षेत्र के खेरिया पंचायत के कुछ लोग ऑटोरिक्शा से ट्रेन पकड़ने कटिहार स्टेशन जा रहे थे। तभी दिघरी पेट्रोल पंप के निकट विपरित दिशा से आ रहे। तेज रफ्तार ट्रक से ऑटो की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान धनंजय ठाकुर, अरुण ठाकुर, मुखर्जी, लालू गोलू, उर्मिला देवी और पप्पू पासवान के रूप में की गई है। सभी मृतक खेरिया पंचायत के रहने वाले थे। (वार्ता)

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More