पाकिस्तान से भारत खरीदता है ये 10 चीजें, घर-घर में होता है इस्तेमाल

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज। पाकिस्तान बुरी तरह से आर्थिक संकट से गुजर रहा है। महंगाई ने लोगों की हालत खराब कर दी है। सरकार भी बेबस नजर आ रही है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार घट रहा है। पड़ोसी देश पाकिस्तान भारत को भी कई सारी चीजें भेजता है, जिनका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होता है। पाकिस्तान आर्थिक रूप से अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। घटते विदेशी मुद्रा भंडार और बढ़ते कर्ज ने पाकिस्तान की अर्थव्यस्था को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है। पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई का अलाम ये है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 10,000 पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच चुकी है। पाकिस्तान की सरकार भी मान चुकी है कि देश में स्थिति गंभीर है। पाकिस्तान से भारत में भी कई चीजें आती हैं। इनमें ताजे फल, सीमेंट और चमड़े सामान शामिल हैं और भारत में इन चीजों की डिमांड भी काफी है।

ड्राइफ्रूट्स, तरबूज और अन्य फलों का आयात

साल 2017 में भारत ने पाकिस्तान से 488.5 मिलियन डॉलर की कीमत के सामानों का आयात किया था। इनमें ड्राइफ्रूट्स, तरबूज और अन्य फल थे। पाकिस्तान के ताजे फलों के लिए एक बड़ी मार्केट भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2017 में भारत ने 89.62 मिलियन डॉलर (63 करोड़) के फल पाकिस्तान से आयात किए थे। पाकिस्तान से आने वाले फल कश्मीर के रास्ते राजधानी दिल्ली के मार्केट तक पहुंचते हैं।

सीमेंट और सेंधा नमक

भारत में बिकने वाला बिनानी सीमेंट का प्रोडक्शन पाकिस्तान में होता है। पाकिस्तान का नमक, सल्फर, पत्थर और चूना भी भारत में खूब बिकता है। व्रत में इस्तेमाल होने वाला सेंधा नमक पाकिस्तान से ही आता है। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी भी पाकिस्तान से आती है, जिसका इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधनों में होता है। इसके अलावा हमारे चश्मों में इस्तेमाल होने वाले ऑप्टिकल्स भी बड़ी मात्रा में पाकिस्तान से आते हैं। कुछ मेडिकल उपकरण भी भारत पड़ोसी से मंगाता है। भारत बड़ी मात्रा में पाकिस्तान से चमड़े के सामानों का भी आयात करता है।

काटन और मेटल कंपाउंड

पाकिस्तान भारत को बड़े पैमाने पर काटन एक्सपोर्ट करता है। भारत स्टील भी पाकिस्तान से मंगाता है और तांबा भी बड़ी मात्रा में पड़ोसी देश से आता है। भारत को गैर कार्बनिक केमिकल्स, मेटल कंपाउंड भी पाकिस्तान एक्सपोर्ट करता है। चीनी से बनने वाली कन्फैक्शनरी संबंधी प्रोडक्ट्स भी पाकिस्तान से आते हैं। भारत में लाहौर के कुर्ते, पेशावरी चप्पलें भी खूब बिकती हैं।

पाकिस्तान से भारत आती हैं ये 10 चीजें

  1. ड्राइफ्रूट्स, तरबूज और अन्य फल
  2. सीमेंट
  3. सेंधा नमक
  4. पत्थर
  5. चूना
  6. चश्मों का ऑप्टिकल्स
  7. कॉटन
  8. स्टील
  9. कार्बनिक केमिकल्स और मेटल कंपाउंड
  10. चमड़े का सामान

पाकिस्तान पर चौतरफा मार पड़ी है। एक तरफ वह आर्थिक संकट से जूझ रहा है, तो दूसरी तरफ अंदरूनी कलह से परेशान है। ऐसे में पाकिस्तान ने खुद को कर्ज से उबारने के लिए अमेरिका के वॉशिंगटन में स्थित अपने पुराने दूतावास की इमारत को बेचने का फैसला किया है। इसके लिए मंजूरी भी मिल गई है। बता दें कि पाकिस्तान का यह दूतावास बीते 15 सालों से खाली पड़ा है।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More