दिल्ली फिर शर्मसार! गर्भवती महिला को पति ने पेट्रोल डालकर जलाया,

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बवाना से सात महीने की गर्भवती महिला को पेट्रोल डालकर जलाने का मामला सामने आया है, जिसका आरोप उसके पति और ससुराल वालों पर है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि “बवाना में सात महीने गर्भवती महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जलाया।

लड़की बुरी तरह से झुलस गई और उसका अब अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस इश्यू किया है। पीड़िता की हर संभव सहायता भी कर रहे हैं। दिल्ली में अपराध बढ़ते जा रहे हैं!” इसके साथ ही उन्होंने हास्पिटल में भर्ती पीड़ित महिला की फोटो भी शेयर की है।

Delhi

लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर कार्रवाई जरुर होगी: राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा है कि “लोकतंत्र का चीरहरण” करने वाले लोगों पर जरुर कार्रवाई होगी। गांधी ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय को अपना काम करना चाहिए और अगर ये लोग अपना काम करते तो यह नहीं होता। […]

Read More
Delhi

राष्ट्रीय सैन्य उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सशस्त्र बलों में एकजुटता महत्वपूर्ण: नौसेना

नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने राष्ट्रीय सैन्य उद्देश्यों को हासिल करने के लिए सशस्त्र बलों में एकजुटता और एकीकरण के महत्व पर बल दिया है। नौसेना के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि एडमिरल कुमार ने गुरुवार को स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन का दौरा किया और 79 वें स्टाफ कोर्स में भाग […]

Read More
Delhi

गोला बारूद और टारपीडो ले जाने वाली बार्ज नौका नौसेना के बेड़े में शामिल

नई दिल्ली। गोला बारूद, टारपीडो तथा मिसाइलों को समुद्र में एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाने-ले जाने में सक्षम तीसरी बार्ज नौका LSAM -18 गुरुवार को नौसेना के बेडे में शामिल हो गयी। नौसेना ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इस बार्ज नौका को ठाणे के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम […]

Read More