हिमाचल में सुखविंदर सरकार का हुआ मंत्रिमंडल गठन, सात विधायक बने मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल का आज गठन हो गया। करीब 1 महीने बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। सुखविंदर सरकार में 7 मंत्री बनाए गए हैं । तीन मंत्री पद का अभी स्थान खाली है। रविवार को राजभवन शिमला में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कार्यवाही का संचालन किया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

धनीराम शांडिल ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद चंद्र कुमार ने दूसरे स्थान पर मंत्री पद की शपथ ली। तीसरे स्थान पर हर्षवर्द्धन चौहान, चौथे स्थान पर जगत सिंह नेगी ने मंत्री पद की शपथ ली। पांचवें स्थान पर रोहित ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली। अनिरुद्ध सिंह ने छठे स्थान पर और विक्रमादित्य सिंह ने सातवें स्थान पर मंत्री पद की शपथ ली। शिमला को पहली ही सूची में तीन मंत्री मिले हैं।

वहीं, मंत्रियों के तीन पद अभी भी खाली हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 6 विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव की शपथ दिलाई। इनमें सुंदर सिंह ठाकुर, रामकुमार चौधरी, मोहन लाल ब्राक्टा, आशीष बुटेल, किशोरीलाल, संजय अवस्थी और रामकुमार को मुख्य संसदीय सचिव पद की शपथ दिलाई गई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और नवनियुक्त मुख्य संसदीय सचिवों के परिवार के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Hariyana Himachal Punjab

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग

नई दिल्ली/शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी-सरकार के पिछले 10 वर्षों को आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ‘ट्रांसफॉरमेशन डिकेड’ बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस स्पीड और स्केल के साथ काम हुआ है वह पहले के 60 वर्षों को मिलकर भी नहीं हुआ। ठाकुर ने […]

Read More
Hariyana Haryana Himachal Punjab

अटारी में पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद

जालंधर । सीमा सुरक्षा बल (BSP) और पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक और कोशिश को नाकाम करते बुधवार को अमृतसर के सीमावर्ती गांव अटारी से पांच किलो 290 ग्राम हेरोइन बरामद की है। BSP के जनसंपर्क अघिकारी ने बताया कि सुबह नशीले पदार्थों की मौजूदगी के संबंध में विशेष सूचना पर […]

Read More
Hariyana Himachal Punjab

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल

सिरसा। हरियाणा में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की पैरोल मिल गई है। ये पैरोल डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना जी के अवतार माह के कार्यक्रम के दृष्टिगत मिलने से डेरा अनुयायी काफी खुश हैं। रोहतक प्रशासन ने उत्तरप्रदेश के बागपत प्रशासन को सूचना दे […]

Read More