फरेन्दा व निचलौल के SDM बदले गये

उमेश तिवारी


नौतनवा । महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील के उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश मिश्र को हटाकर कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त एसडीएम बनाया गया है। इनकी जगह राम सजीवन मौर्य को निचलौल का SDM बनाया गया है। लेकिन दो कारणों से जिला प्रशासन का यह निर्णय किसी को हजम नहीं हो रहा। पहला राम सजीवन मौर्या को दोबारा निचलौल तहसील की जिम्मेदारी दी गयी है?  क्या इसके पीछे कोई वजह है? यह सवालों के घेरे में है। दूसरा- सत्य प्रकाश मिश्रा निचलौल में बेहतर काम कर रहे थे।

मुख्यमंत्री कार्यालय की लिस्ट में निचलौल तहसील को जनशिकायतों के निपटारे में प्रदेश की टॉप-टेन तहसीलों में पाया गया था फिर भी उनको SDM की कुर्सी से क्यों हटाया गया यह चर्चा के केन्द्र में है। फरेन्दा तहसील के एसडीएम मुकेश कुमार सिंह की जगह मदन मोहन वर्मा को फरेन्दा का नया उप जिलाधिकारी बनाया गया है। अंदर की खबर यह है कि मुकेश ट्रेनिंग पर जा रहे हैं। इस वजह से उनकी कुर्सी खाली हुई है और यहां पर मदन मोहन वर्मा को लाया गया है। जिला प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक मदन मोहन की छवि अच्छी है और ये गांधी वादी विचार के कुशल प्रशासक हैं।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More