रीवा में जनपद CEO तेरह हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

रीवा। मध्यप्रदेश की विशेष स्थापना पुलिस लोकायुक्त ने रीवा जिले के नईगढ़ी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को तेरह हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार मऊगंज के ढनगन निवासी शिवेन्द्र पटेल से नईगढ़ी जनपद पंचायत के CEO शैलेष कुमार पांडेय को कल उसके रीवा के नेहरू नगर स्थित निवास से यह रिश्वत लेते पकडा गया।

शिवेन्द्र नईगढ़ी जनपद पंचायत में अपना वाहन किराए पर लगा रखा था। चार माह से उसका भुगतान नहीं हुआ था। भुगतान करने के एवज में जनपद CEO रिश्वत मांग रहा था। शिवेन्द्र द्वारा इस मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से करने के बाद आरोपी के रीवा शहर के नेहरू नगर स्थित आवास में दबिश देकर उसे शिवेंद्र से तेरह हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। (वार्ता)

Chhattisgarh Madhya Pradesh

आदिवासी नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के होंगे नई CM

रायपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं आदिवासी नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की आज यहां हुई बैठक में नेता चुन लिए गए। साय राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। साय को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की पार्टी पर्येवेक्षकों केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं सर्वानंद सोनोवाल,पार्टी के राष्ट्रीय महासचि दुष्यंत […]

Read More
Chhattisgarh Madhya Pradesh

भाजपा विधायक दल की बैठक 11 दिसंबर को, नेता का किया जाएगा चयन

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने वाले दल भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक राजधानी भोपाल में सोमवार 11 दिसंबर को आयोजित होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार विधायक दल की बैठक में सभी 163 नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे। बैठक में पार्टी की […]

Read More
homeslider Madhya Pradesh Religion

क्या आपको पता है ये चमत्कारिक किस्सा, जब एक समय में दो जगह मौजूद थे बाबा नीम करोली

भोपाल। भारत संत व महात्माओं की धरती है। यहां समय-समय पर ऐसे संत हुए हैं, जिनके चमत्कार भक्तों को हैरान कर देते थे। ऐसे ही संत हैं 20 वीं सदी में जन्मे नीम करोली बाबा, जिनके चमत्कारों की कहानियां जन-जन में प्रचलित हैं। बाबा नीम करोली का रहस्यमयी कंबल हो या एक ही समय में […]

Read More