बंगाल में नहीं हुआ वंदे भारत पर पथराव : ममता

गंगासागर/पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव के संबंध में कथित तौर पर ‘फर्जी खबर’ फैलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा और दावा किया कि राज्य में ट्रेन में तोड़फोड़ नहीं हुई। सुश्री बनर्जी ने यहां मीडिया से कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस की तोड़फोड़ बंगाल में नहीं हुई थी। भारतीय रेलवे के CCTV फुटेज से पता चलता है। कि यह घटना बिहार में हुई थी।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग नाराज थे क्योंकि वे भी अपने राज्य के लिए ऐसी ट्रेन चाहते थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के नाम पर एक पुरानी ट्रेन को केवल नया रंग दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि उन मीडिया आउटलेट्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जो “फर्जी खबर” फैलाते हैं कि घटना पश्चिम बंगाल में हुईं। जिससे राज्य का नाम खराब हुआ। सुश्री बनर्जी ने कहा, “मैं उन लोगों की निंदा करती हूं। जो बंगाल और बंगालियों का अपमान करते हैं और फर्जी खबरें फैलाते हैं।

सुश्री बनर्जी ने केंद्र सरकार से राज्य को 100 दिनों के काम के लिए धन नहीं मिलने का दूसरा महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह कभी न सोचें कि केंद्र हमें धन देकर कोई सहानुभूति दिखा रहा है। धन प्राप्त करना हमारा अधिकार है। केंद्र राज्य से GST लेता है। यहां तक ​​कि GST  से मुआवजा भी हमें अभी तक केंद्र से प्राप्त नहीं हुआ है। सुश्री बनर्जी ने आरोप लगाया कि बंगाल शीर्ष पर होने और 100 दिनों की योजना में सबसे अधिक मानव दिवस सृजित करने के बावजूद धन से वंचित है। (वार्ता)

West Bengal

पश्चिम बंगाल में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार मध्यरात्रि एक बहुमंजिला, निर्माणाधीन ‘अवैध’ इमारत ढह जाने से दो महिलाओं सहित करीब पांच लोगों की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस और डॉक्टरों ने बताया कि दो महिलाओं की मौत दक्षिण कोलकाता में दुर्घटनास्थल के पास […]

Read More
West Bengal

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाया

कोलकाता। चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू होने के लगभग 48 घंटे बाद सोमवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार को पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया। यहां जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि आयोग महज तीन महीने पहले नियुक्त किये गये DGP की जगह लेने […]

Read More
West Bengal

कोलकाता में इमारत के ढहने से दो लोगों की मौत, 10 घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार देर रात एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और अग्निशमन कर्मियों ने किसी भी जीवित बचे व्यक्ति या किसी अन्य हताहत को खोजने के लिए मलबे […]

Read More