Big blow to former Chief Minister : जम्मू-कश्मीर के 17 नेताओं ने गुलाम नबी आजाद का छोड़ा साथ, दोबारा कांग्रेस पार्टी में लौटे

कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद को आज तगड़ा झटका लगा है। करीब दो महीने पहले गुलाम नबी आजाद के साथ 17 कांग्रेस नेताओं ने उनकी पार्टी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी जॉइन की थी। ‌ आज इन सभी नेताओं ने गुलाम नबी आजाद का साथ छोड़ दिया है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के 17 नेताओं ने फिर से राजधानी दिल्ली में कांग्रेस जॉइन कर ली। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद और पूर्व पीसीसी प्रमुख पीरजादा मोहम्मद सईद शामिल हैं। इस मौके पर कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।

वेणुगोपाल ने नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए खुशी का दिन है, क्योंकि वे भारत जोड़ो यात्रा से पहले अपने घर लौट आए हैं। जो दो हफ्ते के बाद जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश में एक बड़ा आंदोलन बन गई है। इसीलिए इन सभी नेताओं ने कांग्रेस में वापस आने का फैसला किया है। कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि यह केवल शुरुआत है और जब यात्रा जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर रही है।

तो कांग्रेस की विचारधारा वाले और अखंड भारत चाहने वाले सभी लोग पार्टी में शामिल होंगे। मुझे लगता है कि वे दो महीने की छुट्टी पर गए थे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आने वाले दिनों में डीएपी के कई और नेता कांग्रेस में वापसी करेंगे। गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम आजाद ने पिछले साल अगस्त में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और फिर  DAP की स्थापना की थी। पार्टी गठित होने कुछ हफ्ते बाद ही इसमें कलह शुरू हो गई। पिछले दिनों तारा चंद और कुछ अन्य नेताओं को DAP से निष्कासित कर दिया गया था। जिसके बाद अब ताराचंद ने कांग्रेस जॉइन की है।

National

तमिलनाडु में इरोड से लोकसभा सांसद गणेशमूर्ति का हुआ निधन

चेन्नई। तमिलनाडु में इरोड निर्वाचन क्षेत्र से मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (MDMK) के लोकसभा सदस्य ए गणेशमूर्ति का गुरुवार को कोयंबटूर के एक अस्पताल में निधन हो गया।  गणेशमूर्ति को उल्टी की शिकायत और आवास पर बेहोश होके बाद कुछ दिन पहले उन्हें कोयंबटूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरोड के एक […]

Read More
homeslider National Raj Dharm UP

दो टूक : पहली बार नौटंकीबाज को मिला उससे भी बड़ा तमाशबीन

राजेश श्रीवास्तव पिछले तीन दिनों से देश में जो चल रहा है वह ऐतिहासिक है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए की गयी, यह देश में पहला मौका है। हालांकि देश में सत्तारूढ़ भाजपा समेत तमाम लोग केजरीवाल को दिल्ली शराब कांड का मास्टरमाइंड साबित करने में जुटे हैं। मानो […]

Read More
homeslider National Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

CAA : देश को बांटने का एक और औज़ार

राम पुनियानी जिस समय इलेक्टोरल बॉण्ड से जुड़ा बड़ा घोटाला परत-दर-परत देश के सामने उजागर हो रहा था, ठीक उसी समय केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करने के लिए नियमों और प्रक्रिया की घोषणा कर दी। यह अधिनियम करीब चार साल पहले संसद द्वारा पारित किया गया था। इसे […]

Read More