जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र, गौशाला और स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

अभिषेक उपाध्याय


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा धान क्रय केंद्र  गोनापार, वृहद गौशाला चांदपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपुर सिकरारा का निरीक्षण किया गया। साधन सहकारी समिति लिमिटेड गोनापार में बने धान क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान केंद्र के सचिव राजेश कुमार के द्वारा बताया गया कि आज एक ही किसान से 60 कुंटल धान का क्रय किया गया है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा गया कि प्रतिदिन 300 कुंटल धान की खरीद की जाए।

सचिव के द्वारा अवगत कराया गया मिलर के द्वारा धान के उठान में ढिलाई बढ़ती जा रही है जिस पर जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया कि संबंधित मिलर के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
वृहद गौशाला चांदपुर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया की गौशाला में कुल 174 गोवंश सरक्षित किए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गौशाला में तत्काल बोरे की व्यवस्था की जाए। पशुओं को खाने के लिए हरे – चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि गौशाला में एक अतिरिक्त शेड बनाये। उन्होंने कहा कि पशु डॉक्टर नियमित रूप से गौशाला का निरीक्षण करें और पशुओं की जांच कर उनका इलाज करें, किसी भी गोवंश की मृत्यु इलाज के अभाव में नहीं होनी चाहिए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपुर के निरीक्षण के दौरान पाया की चार चिकित्सक सहित एमओआईसी अनुपस्थित मिले जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी का आज का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव नहीं होता है जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए और कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव की सुविधा कराया जाना सुनिश्चित करें।

Uttar Pradesh

सहारनपुर: शादी बनी एक मिशाल, बिना दहेज हेलिकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन

लखनऊ। देशभर में शादियों का सीजन चल रहा हैं। इनमे कुछ शादियां ऐसी भी हो रही हैं जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ऐसी ही एक शादी सहारनपुर के कस्बा गंगोह क्षेत्र के गांव बिलासपुर में लोगों के लिए मिसाल बन गयी है। बताया गया है कि इस शादी को देखने के लिए आसपास […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

वाराणसी में एक परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक आश्रम में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देवनाथपुरा इलाके में स्थित आंध्रा आश्रम में एक दंपति और उनके दो बेटों ने आत्महत्या कर ली। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी […]

Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

आगरा ताजमहल देखने जाने वाले वृंदावन का “प्रेम मंदिर” जरूर देखें

पचासों एकड मे फैले “प्रेम मंदिर”को इंसानो का स्वर्ग व मोक्ष द्वार कहा जाता है, प्रेम मंदिर को “विश्व प्रेम मंदिर” का नाम व दर्जा देने की उठ रही है मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। विश्व प्रसिद्ध आगरा के ताजमहल को ही देखकर वतन लौट जाने वाले लोग वृंदावन का विश्व प्रसिद्ध “प्रेम मंदिर” जरूर देखकर […]

Read More