टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत को बेहतर इलाज के लिए देहरादून से मुंबई शिफ्ट किया जाएगा,

नया लुक ब्यूरो


सड़क हादसे में घायल टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत को इलाज के लिए मुंबई ले जाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत को आज ही मुंबई रेफर किया जाएगा। फिलहाल, ऋषभ पंत का इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में किया जा रहा है। ये जानकारी श्याम शर्मा निदेशक डीडीसीए ने ट्वीट करके दी है। ऋषभ पिछले छह दिन से देहरादून के अस्पताल में भर्ती हैं। पंत को देहरादून के मैक्स से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में रेफर किया जा सकता है।

यहां उनके लिगामेंट इंजरी का इलाज होगा। अगर सर्जरी की नौबत आई तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उन्हें विदेश भेजेगा। ब्रिटेन या अमेरिका में उनका इलाज हो सकता है। ऋषभ पंत के दाएं घुटने में लिगामेंट टियर है। अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि यह किस ग्रेड का टियर है। लिगामेंट टियर से उबरने में 2 से 6 महीने का वक्त लगता है। बता दें कि 30 दिसंबर को टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत कार दुर्घटना का शिकार हुए थे। उनकी कार रुड़की के पास डिवाइडर से टकरा गई थी और पलट गई थी।

हादसे की बाद कार में आग लग गई थी और कार पूरी तरह से जल गई थी। गाड़ी का शीशा तोड़कर पंत खुद बाहर निकले और फिर पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। पंत दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड लौट रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार हादसे का शिकार हुई। पंत के सिर पर दो कट लगे हैं। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट करने का फैसला किया है।

Sports

मुंबई को नहीं हुआ जीत का दीदार, हैदराबाद ने 31 रनों से हराया

हैदराबाद। हाइनरिक क्लासन नाबाद 80 रन, अभिषेक शर्मा 63 रन तथा ट्रैविस हेड 62 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारियों और उसके बाद गेंदाबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आठवें मैच मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हरा दिया है। आज के मुकाबले में दोनों परियों […]

Read More
Sports

विराट और कार्तिक ने किया पंजाब किंग को पस्त

बेंगलुरु। विराट कोहली की 77 रनों की तूफानी और दिनेश कार्तिक के आखिरी ओवरों में 10 गेंदों में नाबाद 28 रनों के दमदार पारियों की बदौलत रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के छठे मुकाबले में सोमवार को पंजाब किंग को चार विकेट से हरा दिया है। 177 रनों के लक्ष्य का पीछा […]

Read More
Sports

ऑस्ट्रेलिया ने बंगलादेश को 118 रनों के विशाल अंतर से हराया

मीरपुर। एनाबेल सदरलैंड के नाबाद 58 रनों की अर्धशतकीय और अलाना किंग की 46 रनों की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने गुरुवार को एकदिवीय मुकाबले में बंगलादेश की महिला टीम को 118 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है। 214 रनों के लक्ष्य […]

Read More