फरेंदा सिविल बार एसोसिएशन का अध्यक्ष प्रेम सिंह मंत्री सुरेंद्र पांडेय निर्वाचित

अमित मोहन


आनन्दनगर/महराजगंज। फरेन्दा सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुआ। आसान मुकाबले में प्रेम कुमार सिंह अध्यक्ष, सुरेन्द्र पाण्डेय मंत्री,व उदयशंकर चौरसिया उपाध्यक्ष  चुने गए। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार, महामंत्री पद के लिए चार उम्मीदवार व उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों में मुकाबला था। संभावना थी कि जीत हार का मुकाबला काफी कड़ा होगा। लेकिन परिणाम चौंकाने वाला आया। प्रेम कुमार सिंह को 60 मत मिला जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविन्द्र उपाध्याय को महज 26 मत ही मिले सका, जबकि तीसरे उम्मीदवार रामजीत 14 मत ही प्राप्त कर सके।

मंत्री पद के लिए सुरेन्द्र पाण्डेय 43 मत पाकर विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए दो दावेदारों में उदयशंकर चौरसिया को 57 मत मिला जबकि दूसरे उम्मीदवार सुनील मणि त्रिपाठी को 44 मत प्राप्त हुआ। सोसिएशन के अन्य पदों पर कोषाध्यक्ष के लिए ओंकार मौर्य और संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए अखिलेश यादव निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर उस्मान अहमद विजयी हुए।

चुनाव अधिकारियों में विनोद चंद मणि त्रिपाठी सहायक चुनाव अधिकारी देवता पांडेय, ज्वाला मणि त्रिपाठी,डीएन मिश्र व जेपी त्रिपाठी ने विजयी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की और उन्हें बधाई दी तथा चुनाव मैदान में रहे प्रत्याशियों से अपील किया कि सभी प्रत्याशी एक हैं, इस लिए आपसी सहमति और भाईचारा से सिविल बार र एसोसिएशन को मजबूत बनायें। अधिवक्ता हितों के लिए काम करें। विजयी प्रत्याशियों को सुधेश मोहन श्रीवास्तव, ओमप्रकाश पाण्डेय, अरविंद मिश्र, प्रदीप श्रीवास्तव, स्कन्द श्रीवास्तव, रामसहाय गुप्ता, सुधाकर पाण्डेय, सत्येन्द्र सिंह, परमात्मा त्रिपाठी, हरिओम श्रीवास्तव, शंभू यादव,विनय श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, रामरूप सावरकर, उमेश भट्ट, उमाकांत यादव, एसपी दूबे, अनिल मौर्य,इन्द् किशोर चौधरी,व शंभू, सहित अन्य अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।

सिविल बार में किंगमेकर बन कर उभरे सुधेश मोहन

जिले के फरेंदा सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव की सालों से बड़ा रोमांचक होता आया है। यहां कई गुटों में बंटे वकीलों में एसोसिएशन के किसी पद पर किसी एक गुट की अकेले जीत नहीं हुई। यहां वर्चस्व जैसी भी कोई बात नहीं है लेकिन एक मिथक है जिसे तोड़ने की अब तक की कोशिशें नाकाम होती रही है। सिविल कोर्ट के वरिष्ठतम वकील सुधेश मोहन न केवल स्वयं पांच बार अध्यक्ष रहे, अपने बाद जिसको चाहा वही अध्यक्ष हुआ। मजे की बात यह है कि वकील जितने भी गुटों में बंटे हुए क्यों न हो सुधेश मोहन के मुद्दे पर सब एक राय हो जाते हैं।

इस बार चार जनवरी को संपन्न हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में भी गुटबाजी खुलकर सामने आई थी। अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवारों में सभी अलग अलग गुटों के थे। लेकिन सभी जानते थे कि बिना सुधेश मोहन के समर्थन से बेड़ा पार होना संभव नहीं है। सुधेश मोहन ने अध्यक्ष पद के लिए प्रेम सिंह, मंत्री के लिए सुरेंद्र पांडेय और उपाध्यक्ष के लिए उदय शंकर चौरसिया का समर्थन किया था। भारी अंतर्विरोध के बीच हुए चुनाव में इनके तीनों उम्मीदवार भारी मतों से विजई हुए। अन्य पदों पर भी सुधेश मोहन के ही समर्थक पदाधिकारी ही विजयी हुए। चुनाव परिणाम के बाद कचहरी में सुधेश मोहन का खूब जयकारा हुआ। विजयी पदाधिकारियों ने सुधेश मोहन से आशीर्वाद लिया। इस तरह फरेंदा सिविल बार में सुधेश मोहन एक बार फिर किंगमेकर के रूप में उभरकर सामने आए।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More