प्रवासी भारतीय सम्मान_2023 पुरस्कार, 27 लोगों का हुआ चयन

शाश्वत तिवारी


प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इस बार इस सम्मान के लिए 27 लोगों का चयन किया गया है, जिन्हे सम्मान पुरस्कार प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के समापन सत्र में पीबीडी सम्मेलन में भारत के  राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाएंगे। गौरतलब है, कि पुरस्कार विजेता हमारे डायस्पोरा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई उत्कृष्टता का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीँ इस बार प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन का 17वां संस्करण 08-10 जनवरी 2023 को इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाला है जिसको लेकर विशेष तैयारियां चल रही हैं।

विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय प्रवासियों द्वारा हासिल की गई उत्कृष्टता का प्रतिनिधित्व करने वाले पुरस्कार विजेताओं में विज्ञान और प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया के जगदीश चेन्नुपति, शिक्षा में भूटान के संजीव मेहता, कला और संस्कृति और शिक्षा में ब्राजील के दिलीप लुंडो, अलेक्जेंडर मालियाकेल शामिल हैं। चिकित्सा में ब्रुनेई के जॉन, सामुदायिक कल्याण में कनाडा के वैकुंठम अय्यर लक्ष्मणन, कला और संस्कृति में क्रोएशिया के जोगिंदर सिंह निज्जर, आईटी में डेनमार्क के रामजी प्रसाद और सामुदायिक कल्याण में इथोपिया के कन्नन अंबालम शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि समिति ने प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कारों के लिए नामांकन पर विचार किया और सर्वसम्मति से पुरस्कार विजेताओं का चयन किया है।

International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More
International

होली मिलन समारोह :  नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह हो मजबूत- माता प्रसाद पाण्डेय

मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध- अमिक सेरचन मोहम्मद सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका के करमा गांव में नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर शमां बांधा। नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समाराेह के मुख्य अतिथि व […]

Read More
International

साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान

भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे भारत विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ ही विभिन्न देशों के साथ साझेदारी के नए अध्याय भी लिख रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अब भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं। भारत ने […]

Read More