सड़क हादसे में एक ही परिवार को पांच सदस्यों की मौत

चेन्नई। तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के अय्यनारपलायम गांव में मंगलवार तड़के तिरुचि-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार की ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें एक आईटी दंपति सहित एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों की पहचान विजयराघवन, उनकी पत्नी वत्सला, उनकी मां वसंतलक्ष्मी और दंपति के दो बच्चों विष्णु और आदिर्थ के रूप में की गई है। वे मदुरै के मूल निवासी थे और वर्तमान में चेन्नई के नांगनल्लूर में रह रहे थे। हादसे के समय वे केरल से लौट रहे थे।

यह दुर्घटना सुबह लगभग तीन बजे हुई जब कार चालक ने विजयराघवन ने राजमार्ग पर ट्रैफिक जाम के कारण एक ट्रक के पीछे कार को धीमा किया। इस बीच तेलंगाना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने पीछे से कार को ठोंक दिया। टक्कर के बाद कार दोनों ट्रकों के बीच फंस गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए विल्लुपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच चल रही है। (वार्ता)

International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More
International

होली मिलन समारोह :  नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह हो मजबूत- माता प्रसाद पाण्डेय

मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध- अमिक सेरचन मोहम्मद सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका के करमा गांव में नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर शमां बांधा। नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समाराेह के मुख्य अतिथि व […]

Read More
International

साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान

भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे भारत विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ ही विभिन्न देशों के साथ साझेदारी के नए अध्याय भी लिख रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अब भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं। भारत ने […]

Read More