भारत नेपाल सीमा पर बहुउद्देशीय हब का निर्माण शुरू

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज। महाराजगंज जिले से सटे भारत नेपाल सीमा पर बहुद्देशीय हब का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। बता दें कि पड़ोसी देश नेपाल जाने के लिए मालवाहक वाहनों सहित विदेशी पर्यटकों एवं अन्य आवाजाही की जांच के लिए यह हब बनाया जा रहा है। भारत सरकार ने इसके लिए सोनौली के पास केवटलिया गांव में 55 एकड़ जमीन अधिग्रहित किया है। इस पर कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।इसके बन जाने से मालवाहक वाहनों को जांच के दायरे से गुजर कर नेपाल जाना होगा।

बताया जा रहा है कि चेक पोस्ट के लिए अधिग्रहित जमीन में 20 एकड़ में मालवाहक वाहनों की पार्किंग, ढाबा ,सर्विस सेंटर एवं गेस्ट हाउस बनाए जाएंगे। इसके साथ ही 10 एकड़ में पर्यटकों की सुविधा के लिए सूचना केंद्र स्थापित किया जाएगा। साथ ही 2 एकड़ भूमि पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के उत्पाद की दुकाने रहेंगी।जिन्हें शिल्प ग्राम के नाम से स्थापित किया जाएगा। 5 एकड़ में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भी बनेगा। इस परिसर में पावर हाउस और पेट्रोल पंप भी रहेंगे। एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि बहुद्देशीय हब का निर्माण कार्य वर्ष 2024 तक पूरा करना कराने की योजना बनाई गई है। निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। उच्च अधिकारियों के निर्देश से सभी निर्माण कार्य कि समय-समय पर गुणवत्ता जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद हजारों लोगों को यहां रोजगार भी मिलेगा।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More