Bharat Jodo Yatra reached UP : भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा-अडानी-अंबानी मेरे भाई को नहीं खरीद पाएंगे, फारूक अब्दुल्ला हुए शामिल

नया लुक ब्यूरो


नौ दिन विश्राम के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज एक बार फिर राजधानी दिल्ली से उत्तर प्रदेश पहुंच गई है। मंगलवार दोपहर बाद भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से हुई। लोनी बॉर्डर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी की अगुवाई वाली यात्रा का स्वागत किया। यात्रा से स्वागत के बाद एक संबोधन में प्रियंका ने राहुल से कहा- मुझे तुम पर गर्व है।

प्रियंका गांधी ने मंच से संबोधन किया और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना भी साधा प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे।

देश के शीर्ष उद्योगपतियों का नाम लेते हुए प्रियंका ने राहुल की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि अडानी जी और अंबानी जी ने देश के सारे नेताओं को खरीद लिया लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे। यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करते हुए प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में राहुल गांधी को योद्धा बताते हुए कहा कि राहुल आज मोहब्बत की दुकानें खोल रहे हैं, मुझे मेरे भाई पर गर्व है। प्रियंका ने आगे कहा, कोई मुझसे पूछ रहा था कि आपके भाई को ठंड नहीं लगती।

आपको डर नहीं लगता, इनकी सुरक्षा के लिए। मेरा जवाब ये है कि ये सत्य का कवच पहनकर चल रहे हैं। भगवान इनको सुरक्षित रखेगा। सब साथ चलिए। एकता, संभावना, प्यार का पैगाम लेकर चलिए। इस दौरान जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

बता दें कि यूपी में यात्रा शुरू करने से पहले राहुल ने दिल्ली में मरघट वाले हनुमान जी के दर्शन किए। इस दौरान पुजारी ने उनको गदा भी दी। राहुल की गदा उठाए हुए एक फोटो सामने आई है। भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन के ब्रेक के बाद मंगलवार को शुरू हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में 3 दिन में करीब 130 किलोमीटर पैदल चलने वाले हैं।

इस दौरान यूपी के तीन जिलों गाजियाबाद, बागपत और शामली से यात्रा गुजरेगी। यह 11 विधानसभाओं को कवर करेगी।गाजियाबाद से यह यात्रा बागपत की तरफ बढ़ रही है। शाम पांच से छह बजे के बीच बागपत में एंट्री करके मवी कलां में नाइट स्टे करेगी। अगले दिन यानी चार जनवरी की सुबह छह बजे यात्रा फिर शुरू होगी। यह बागपत, सिसाना, सरूरपुर, बड़ौत होते हुए शाम छह बजे शामली के कस्बा एलम में पहुंचकर नाइट स्टे करेगी। पांच जनवरी की सुबह यात्रा एलम से शुरू होगी और कांधला, ऊंचागांव, कैराना होते हुए पानीपत बॉर्डर के रास्ते हरियाणा में एंट्री कर जाएगी। पांच जनवरी का नाइट स्टे हरियाणा में होगा।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More