दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट-दो के केयर होम में आग लगने से दो की मौत, छह को बचाया

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में नववर्ष के पहले दिन रविवार सुबह ग्रेटर कैलाश-दो के केयर होम (वृद्धाश्रम) में आग लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि छह लोगों को बचा लिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अनुसार मृतकों के नाम कंचन अरोड़ा (86) और कमल (92) हैं। अवतार कौर (86), सरिफा (59), अलीजाबेथ (69), नयन साहा (89) और दो अज्ञात महिलाओं को घटनास्थल से सुरक्षित निकाल लिया गया।

DFS ने कहा कि दमकल विभाग को सुबह आग लगने की सूचना मिली, इसके तुरंत बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग केयर होम की दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी थी। अग्निशमन कर्मियों को दूसरी मंजिल पर दो शव मिले। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More