धरती के श्रृंगार पेड़ पौधे हैं स्वस्थ जीवन के आधार : सुनील कुमार राय

नवसृजित थाना भिटौली में किया पौधरोपण


उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज। महराजगंज जनपद के नवश्रृजित भिटौली के थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय की अध्यक्षता में नवसृजीत थाना परिसर में सम्पूर्ण समाजसेवा संस्था द्वारा पर्यावरण सरक्षण एवं पौधरोपण अभियान के अंतर्गत अनेक प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। जिसमें पीपल, आम, सागोन, अमरूद, बरगद, अशोक, व नीम आदि के पौधे शामिल है।

इस दौरान भिटौली थाना प्रभारी सुनील कुमार राय ने कहा कि धरती के सिंगार पेड़ पौधे है स्वास्थ्य जीवन के आधार। पौध लगाने एवं उनका संरक्षण करने से व्यक्तिगत आर्थिक संपन्नता के साथ देश और राज्य भी समृद्ध होता है। पेड़ पौधें आसपास के दूषित गैस को शोषित कर लोगों को शुद्ध प्राणवायु प्रदान करते हैं। मानव जीवन के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण है।

उक्त अवसर पर ब्यूरो प्रभारी सत्रुंजय कुमार सिंह, पत्रकार मनोज त्रिपाठी, पत्रकार इन्द्र शुक्ल , पौधरोपण संस्था सचिव रमेश कुमार ,अध्यक्ष ए.के.नवल, शिक्षक हरिश्चंद्र, सदस्य अमित भारती, भिटौली थाना उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश पांडेय, अतिरिक्त निरीक्षक सजनू यादव,चौंकी इंचार्ज भिटौली राजीव कुमार तिवारी, सिसवा मुंशी चौंकी इंचार्ज मदन मोहन मिश्र, शिकारपुर चौंकी इंचार्ज मृत्युंजय उपाध्याय, हेड कांस्टेबल लक्ष्मी मिश्रा, कांस्टेबल विनीता गुप्ता,अशोक राय, हरिकेश सिंह, अमित सहित थाना के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More