अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने सुशील पाण्डेय

लखनऊ। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह व महासचिव कमलाकांत त्रिपाठी द्वारा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुशील कुमार पाण्डेय सन् 1992 से संगठन में सक्रिय सदस्य व कार्यकर्ता के भाव से कार्य करने वाले विभिन्न पदों का दायित्व निभा चुके हैं। आपश्री पांडेय बाराबंकी के ब्लाक इकाई एवम कई दशकों तक जिला अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी प्रदेश के पदाधिकारी रहे।

वही उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वर्ष 2009 के निर्वाचन में प्रदेश के निर्वाचित महामंत्री हुए थे राष्ट्रीय संगठन में राष्ट्रीय सचिव के दायित्व का भी निर्वाहन कर चुके है।  सुशील पाण्डेय लगातार शिक्षकों व संगठन के हित में कार्य करते हुए वर्तमान में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से सम्बद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे हैं। सुशील पाण्डेय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर प्रदेश के शिक्षको में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नवीन दायित्व मिलने उपरांत वार्ता के दौरान सुशील कुमार पाण्डेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव सहित सभी पदाधिकारियों व प्रदेश के शिक्षक साथियों शिक्षिका बहनों का अभार ज्ञापित किए।

Central UP

EXCLUSIE CRIME NEWS: साल-दर-साल कमजोर हो रही थी मुख्तार की फायर पॉवर, कुछ इस तरह गई मुख्तारी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भले ही कुछ बातें संबंधित विभाग की फाइलों में गोते लगा रही हों, लेकिन कड़वा सच यह है कि अपराध का इतिहास अनगिनत रहा। मुख्तार अंसारी के राजनीतिक और आर्थिक साम्राज्य के साथ उसके गैंग की फायर पावर कई सालों […]

Read More
Central UP

CRIME UPDATE: मारा गया था युवक गले और शरीर में मिले चोट के निशान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच आया सामने, चिनहट क्षेत्र में हुई घटना का मामला एक बार फिर सिर उठाने लगे क्रिमिनल, बढ़ने लगीं हत्या और जुर्म की घटनाएं ए अहमद सौदागर लखनऊ। बलरामपुर निवासी 27 वर्षीय रामनरेश की सड़क हादसे में मौत नहीं हुई थी, उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। जांच पड़ताल कर रही […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

एक बार ओछी राजनीति शुरू, बार-बार ‘DIRTY POLITICS’ करते हैं ये दो नेता

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय में फिर शुरू हुआ वाकयुद्ध निकम्मा और मानसिक दिवालिया जैसे शब्दों का होने लगा प्रयोग लखनऊ। अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में राहुल गांधी को ‘निकम्मा’ सांसद कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेठी का […]

Read More