PM मोदी ने मां हीराबा को दी मुखाग्नि, आज सुबह 100 साल की आयु में हो गया था निधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का शुक्रवार तड़के साढ़े 3 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सुबह 9:30 बजे किया गया। बेटे नरेंद्र मोदी ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम सफर के दौरान खुद PM मोदी ने मां की पार्थिव देह को कंधा दिया। यात्रा के दौरान PM मोदी पूरे समय शव वाहन में ही मां की पार्थिव देह के करीब बैठे रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां हीराबेन की अर्थी को कंधा दिया।

PM  खुद उसी एम्बुलेंस से श्मशान घाट तक पहुंचे, जिसमें उनकी मां का पार्थिव शव रखा था। उनके साथ परिवार के और भी सदस्य मौजूद थे। हीराबा मोदी का शुक्रवार तड़के 3:30 बजे यूएन मेहता अस्पताल में निधन हुआ। वे 100 साल की थीं। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ही निधन की जानकारी ट्वीट के जरिए दी। इसके बाद सुबह 7:45 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यहां से वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। पार्थिव देह यहीं रखी गई थी। PM मोदी के पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू हुई। सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

इससे पहले शुक्रवार सुबह PM मोदी ने ट्वीट कर कहा, शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम…मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

Gujarat Maharastra State

मनमोहन वैद्य RSS के सह सरकार्यवाह पद से हटाया

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करके डॉ मनमोहन वैद्य को सह सरकार्यवाह के पद से मुक्त कर दिया गया है और अतुल लिमये और आलोक कुमार को सह सरकार्यवाह नियुक्त किया गया है।  सूत्रों के अनुसार अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में वर्ष 2024-27 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया […]

Read More
Gujarat

गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रणाली पूरी तरह तैयार : CEO

गांधीनगर। गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) पी भारती ने शनिवार को कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए चुनाव प्रणाली पूरी तरह तैयार है। भारती ने आगे कहा कि गुजरात लोकसभा चुनाव में कुल 4,94,49,469 मतदाता हैं जो 50677 मतदान केंद्र पर अपना वोट डालेंगे। इनमें से 18 से 19 साल के 11,32,880 […]

Read More
Gujarat Maharastra State

फड़णवीस ने शरद पवार के रायगढ़ किले के दौरे का श्रेय अजित को दिया

सतारा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (शरद पवार गुट) प्रमुख शरद पवार के 40 साल बाद ऐतिहासिक रायगढ़ किले के दौरे का श्रेय अपने कैबिनेट सहयोगी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (अजित पवार गुट) प्रमुख अजित पवार को दिया। फड़णवीस ने यहां भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले से उनके […]

Read More