देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक मरीज की मौत

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 महामारी से एक मरीज की मौत हुयी है, जिससे मृतकों की संख्या 5,30,699 तक पहुंच गयी है और मृत्युदर 1.19 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.09 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं।देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है। जिससे अब इनकी संख्या बढ़कर 3,609 हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर 0.1 प्रतिशत है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से 185 लोग मुक्त हुए है, जिससे इस महामारी से अब तक निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,43,850 हो गयी है और देश में स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 11 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और अन्य राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी आयी है। केरल में तीन सक्रिय मामले बढ़ने पर, यहां सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,392 हो गयी है। कोरोना महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 67,55,360 हो गई है और मृतकों की संख्या 71,552 स्थिर है। कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के 32 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 1,307 हो गयी है। इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 40,30,335 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 40,307 पर बरकरार है।

महाराष्ट्र में चार सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 168 हो गयी है। इस दौरान 36 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,88,030 तक पहुंच गयी है। राज्य में एक मरीजों की मृत्यु होने से, मृतकों की संख्या 1,48,417 तक पहुंच गयी है। तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के आठ सक्रिय मामले बढ़े हैं, जिससे अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 68 हो गयी है। इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 35,56,284 हो गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 38,049 है। बिहार में भी आठ कोरोना सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुयी है, जिससे कोरोना संक्रमणों की कुल संख्या बढ़कर 23 हो गयी। इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 839062 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 12302 है।

 

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोरोना के पांच सक्रिय मामले पाए गए हैं, जिससे अब इनकी संख्या बढ़कर 22 हो गयी है और इसी अवधि में इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या पहले से बढ़कर 474609 तक पहुंच गयी है। मृतकों की संख्या 4785 पर स्थिर है। इसके अलावा, कोरोना के अंडमान और निकोबार द्वीप, गुजरात में चार-चार सक्रिय मामले पाए गए जबकि राजस्थान में तीन मामले और पुड्डुचेरी में दो मामले, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में एक-एक सक्रिय मामला सामने आया है। राहत की बात यह है कि अरुणाचल प्रदेश, असम, दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर तथा त्रिपुरा में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More